T20 World Cup 2026

'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद लॉक हुई सनी देओल की 'गबरू' की रिलीज डेट, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'गबरू' की रिलीज डेट लॉक हो गई है. चलिए जानते हैं कि फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी.

x
Antima Pal

मुंबई: सनी देओल इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. उनकी हालिया फिल्म 'बॉर्डर 2' ने जबरदस्त कमाई की है और दर्शकों को देशभक्ति का जोश दिया है. अब फैंस उनकी अगली फिल्म 'गबरू'का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अच्छी खबर यह है कि फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार फाइनल हो गई है. 'गबरू' अब 8 मई 2026 को पूरे भारत में थिएटर्स में रिलीज होगी.

लॉक हुई सनी देओल की 'गबरू' की रिलीज डेट

पहले यह फिल्म 13 मार्च 2026 को आने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने रिलीज डेट को आगे खिसका दिया. इस बदलाव का मुख्य कारण मार्च में अन्य बड़ी फिल्मों जैसे रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और यश की 'टॉक्सिक' से क्लैश से बचना बताया जा रहा है. नई डेट के साथ फिल्म को बेहतर प्रमोशन और मजबूत रिलीज विंडो मिलेगी. 

'गबरू' एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसमें सनी देओल एक मिडिल-एज फैमिली मैन का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में साहस, पहचान और जीवन की चुनौतियों से जूझने की कहानी है. निर्देशक शशांक उदयपुरकर हैं, जबकि प्रोड्यूसर विशाल राणा और ओम छंगानी हैं. फिल्म में एक बच्चे के साथ सनी देओल की जोड़ी दिखाई जाएगी, जो इंसानी हिम्मत और रेजिलिएंस का जश्न मनाती है.

'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' के बाद पीक पर एक्टर का करियर

कुछ रिपोर्ट्स में सलमान खान के स्पेशल कैमियो की भी बात कही गई है, जो फिल्म को और मजेदार बना सकता है. सनी देओल ने हाल ही में बातचीत में 'गबरू' को अपने दिल के सबसे करीब फिल्मों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बहुत खास है. 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल का करियर फिर से पीक पर है. फैंस को उम्मीद है कि गबरू भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी.

फिल्म की कहानी इमोशनल और इंस्पायरिंग है, जो सनी पाजी की स्ट्रॉन्ग एक्टिंग को सूट करती है. अभी तक फिल्म का कोई ऑफिशियल पोस्टर या ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही अपडेट्स आने की उम्मीद है. सनी देओल की इस साल की लाइनअप में लाहौर 1947 भी शामिल है, जो 13 अगस्त 2026 को आएगी. लेकिन फिलहाल सबकी नजरें गबरू पर टिकी हैं.