menu-icon
India Daily

मनोज बाजपेयी देश बचाने निकले! फिल्म 'गवर्नर' का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की सच्ची कहानी देख खड़े होंगे रोंगटे

मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'गवर्नर' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. यह फिल्म 1990 के भारत के उस आर्थिक संकट पर आधारित है, जब देश दिवालियापन की कगार पर पहुंच गया था.

antima
Edited By: Antima Pal
मनोज बाजपेयी देश बचाने निकले! फिल्म 'गवर्नर' का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की सच्ची कहानी देख खड़े होंगे रोंगटे
Courtesy: x

Governor Trailer Release: 'द केरल स्टोरी' और 'द केरल स्टोरी 2' बनाने वाली टीम अब एक और सच्ची और गंभीर कहानी के साथ आ रही है. मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'गवर्नर' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. यह फिल्म 1990 के भारत के उस आर्थिक संकट पर आधारित है, जब देश दिवालियापन की कगार पर पहुंच गया था.

फिल्म 'गवर्नर' का ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर की लंबाई 2 मिनट 54 सेकंड है. इसमें 1990 के उस दौर को दिखाया गया है जब भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई थी. विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने वाला था, सड़कों पर लोग गुस्से में थे और देश में हाहाकार मचा हुआ था. ट्रेलर में आर्थिक संकट, आम लोगों की मुश्किलें और देश को बचाने के लिए उठाए गए कड़े फैसलों को जोरदार तरीके से पेश किया गया है.

 1990 के आर्थिक संकट की सच्ची कहानी देख खड़े होंगे रोंगटे

फिल्म में मनोज बाजपेयी पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकटरमणन से प्रेरित किरदार निभा रहे हैं. वह रिजर्व बैंक के गवर्नर के रोल में दिख रहे हैं – संजीदा, सख्त और बेहद जिम्मेदार. यह मनोज बाजपेयी के करियर की सबसे अलग और पावरफुल भूमिका में से एक लग रही है. ट्रेलर में उनकी एक्टिंग पहले ही लोगों को प्रभावित कर रही है. उनकी गंभीर नजरें और डायलॉग्स फिल्म की गहराई बढ़ा रहे हैं.

क्या कहानी है 'गवर्नर' की?

1990-91 का वो समय जब भारत आर्थिक रूप से टूटने वाला था. सरकार को सोना गिरवी रखना पड़ा था. फिल्म इसी संकट से जूझते भारत की कहानी बताएगी कि कैसे कुछ साहसी फैसलों और मजबूत नेतृत्व ने देश को दिवालियेपन से बचाया. यह सिर्फ एक आर्थिक कहानी नहीं, बल्कि देश की गरिमा और आत्मनिर्भरता की लड़ाई की कहानी भी है.

फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स ने कहा है कि यह पूरी तरह सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसमें कोई अतिरंजना नहीं की गई है. मनोज बाजपेयी के अलावा फिल्म में अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में भी दमदार कलाकार नजर आएंगे. 'गवर्नर' न सिर्फ मनोरंजन करेगी बल्कि युवा पीढ़ी को भारत के आर्थिक इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय से भी रू-ब-रू कराएगी, जब एक गलत फैसला पूरे देश की किस्मत बदल सकता था.