सोराब बेदी को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा? स्प्लिट्सविला 16 के कंटेस्टेंट ने अफवाहों को किया कंफर्म!

मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी का पार्टी में साथ डांस करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें आग की तरह फैल गईं हैं. अब स्प्लिट्सविला 16 के कंटेस्टेंट सोराब बेदी ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और टीवी एक्टर सोराब बेदी का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों एक पार्टी में साथ डांस करते और एक दूसरे को गले लगाते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर तरह तरह की बातें शुरू हो गईं. कई लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ चल रहा है.

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा से लोगों की दिलचस्पी का विषय रही है. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनके रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं. ऐसे में यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया.

सोराब बेदी ने अफवाहों पर दी सफाई

इन चर्चाओं के बीच अब सोराब बेदी ने खुद सामने आकर इस मामले पर अपनी बात रखी है. मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि उनके और मलाइका अरोड़ा के बीच किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है. सोराब ने बताया कि उनकी मुलाकात मलाइका अरोड़ा से उनके मेंटर्स डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता के जरिए हुई थी. मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में उन्हें रैंप वॉक का मौका इन्हीं लोगों ने दिया था और वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई.

उन्होंने कहा कि एक पार्टी में वह अपने मेंटर्स के साथ गए थे, जहां उनकी मुलाकात मलाइका अरोड़ा से हुई थी. चूंकि मलाइका भी डेलनाज और वाहबिज की अच्छी दोस्त हैं, इसलिए धीरे धीरे उनकी भी दोस्ती हो गई. सोराब ने साफ कहा कि उनके और मलाइका के बीच सिर्फ दोस्ती है और इससे ज्यादा कुछ नहीं.

सोशल मीडिया रिएक्शन से हुए निराश

सोराब बेदी ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन से वह काफी निराश हुए हैं. उन्होंने कहा कि लोग बिना सच्चाई जाने कई तरह की बातें करने लगते हैं. किसी भी महिला के बारे में कुछ भी बोलने से पहले लोगों को दो बार सोचना चाहिए. सोराब के मुताबिक इस तरह की अफवाहें किसी की मानसिक स्थिति पर भी असर डाल सकती हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी के साथ रिएक्ट करना चाहिए.

सोराब बेदी ने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं है जब वह मलाइका अरोड़ा के साथ किसी पार्टी में नजर आए हों. उन्होंने कहा कि वह पिछले कई सालों से अपने दोस्तों डेलनाज और वाहबिज के साथ पार्टियों में जाते रहे हैं और कई बार वहां मलाइका भी मौजूद रहती हैं. पहले भी उन्होंने मलाइका के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे, लेकिन उस समय लोग उन्हें ज्यादा नहीं जानते थे.