menu-icon
India Daily

सोनू मिश्रा ने छोड़ी फिल्म 'काला हिरण', सलमान खान के सपोर्ट में आए एक्टर, बोले- 'प्रोपगैंडा नहीं कर सकता'

'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' को लेकर जोरदार विवाद चल रहा है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही कानूनी लड़ाई में फंस गई है. अब इस विवाद में नया मोड़ आया है जब अभिनेता सोनू मिश्रा ने फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया. 

antima
Edited By: Antima Pal
सोनू मिश्रा ने छोड़ी फिल्म 'काला हिरण', सलमान खान के सपोर्ट में आए एक्टर, बोले- 'प्रोपगैंडा नहीं कर सकता'
Courtesy: X

Sonu Mishra Exits Film Kala Hiran: बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' को लेकर जोरदार विवाद चल रहा है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही कानूनी लड़ाई में फंस गई है. अब इस विवाद में नया मोड़ आया है जब अभिनेता सोनू मिश्रा ने फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया. 

सोनू मिश्रा ने छोड़ी फिल्म 'काला हिरण'

सोनू ने साफ कहा कि फिल्म सलमान खान की इमेज खराब करने के लिए बनाई जा रही थी, इसलिए उन्होंने नैतिकता के आधार पर प्रोजेक्ट छोड़ दिया. ANI को इंटरव् देते हुए सोनू मिश्रा ने बताया- 'मुझे फिल्म में सलमान खान का रोल करने वाला था. शुरू में लगा कि फिल्म सलमान सर का सपोर्ट करने वाली कहानी होगी, लेकिन जब मुझे असली मकसद पता चला तो मेरी नैतिकता ने साथ नहीं दिया. एक सीनियर एक्टर के खिलाफ प्रोपगैंडा में मैं हिस्सा नहीं ले सकता था. साथ ही राजस्थान की संस्कृति को भी बदनाम करने की कोशिश हो रही थी. क्रिएटिव डिफरेंस के चलते मैंने फिल्म से दूरी बना ली.'

'पूरी स्क्रिप्ट कभी दिखाई ही नहीं'

सोनू मिश्रा ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म के मेकर्स ने उन्हें पूरी स्क्रिप्ट कभी दिखाई ही नहीं. उन्होंने कहा- 'स्क्रिप्ट शेयर नहीं की गई, बस रोल बताया गया. जब सच्चाई समझ आई तो मैं पीछे हट गया.' बिश्नोई समुदाय से जुड़े विवाद पर सोनू ने साफ किया कि उन्हें किसी तरह की धमकी नहीं मिली. 'बिश्नोई मेरा अपना समुदाय है. मुझे कोई डर नहीं है. मुझे तो खुशी होगी अगर समुदाय की अच्छी बातों, समाज के लिए किए गए कामों पर फिल्म बने.' 

1 जुलाई को कोर्ट में स्टे एप्लीकेशन पर सुनवाई होनी है. सोनू मिश्रा ने कहा- 'अब यह मामला कोर्ट पर छोड़ देना चाहिए. न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए.' यह विवाद बॉलीवुड में काफी चर्चा में है.