menu-icon
India Daily

सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार नाना बनते ही खुशी से झूम उठे अनिल कपूर; लिखा इमोशनल नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है. इस खास मौके पर एक्ट्रेस के पिता अनिल कपूर ने भावुक पोस्ट शेयर कर नाना बनने की खुशी जताई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार नाना बनते ही खुशी से झूम उठे अनिल कपूर; लिखा इमोशनल नोट
Courtesy: India Daily

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. 29 मार्च 2026 को इस कपल ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया, जिसके बाद पूरा कपूर परिवार जश्न में डूब गया. इस खास मौके पर सोनम के पिता अनिल कपूर की खुशी देखने लायक है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश शेयर कर अपने नाना बनने की खुशी जाहिर की.

अनिल कपूर ने अपनी बेटी की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनका दिल अब और भी बड़ा हो गया है. उन्होंने अपने नवजात पोते का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्यारी और हलचल भरी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है. साथ ही उन्होंने अपने बड़े पोते वायु के लिए भी खास संदेश लिखा कि अब वह बड़े भाई बन गए हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह एक बेहतरीन भाई साबित होंगे. उनका यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

सोनम और आनंद ने ऐसे दी खुशखबरी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने दूसरे बेटे के जन्म की घोषणा की. उन्होंने लिखा कि बेहद प्यार और शुक्रगुजारी के साथ वे अपने बेटे के आने की खुशी साझा कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु अपने छोटे भाई को लेकर बहुत उत्साहित है. कपल ने इस नई शुरुआत को अपने जीवन का सबसे खूबसूरत पल बताया और कहा कि उनका परिवार अब चार लोगों का हो गया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

बॉलीवुड सितारों ने दी ढेरों शुभकामनाएं

इस खुशखबरी के सामने आते ही इंडस्ट्री के कई सितारों ने कपल को बधाई दी. करीना कपूर खान, हुमा कुरैशी, परिणीति चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में प्यार और आशीर्वाद दिया. वहीं सोनम के कजिन अर्जुन कपूर ने भी हार्ट इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की.

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात साल 2015 में फिल्म प्रमोशन के दौरान हुई थी. शुरुआत में दोस्ती और बातचीत के जरिए उनका रिश्ता गहरा हुआ और फिर दोनों ने 2018 में शादी कर ली.