menu-icon
India Daily

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने 270 करोड़ रुपए के बंगले के पास नौकरों के लिए खरीदे 5 फ्लैट, लोगों ने जताई आपत्ति

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन फ्लैट्स को कपल से जुड़ी एक कंपनी ने खरीदा है. लेकिन इस खरीदारी से आसपास रहने वाले लोग काफी नाराज हैं. रेसिडेंट्स का कहना है कि इतने महंगे फ्लैट्स को सिर्फ सर्वेंट क्वार्टर बनाने के लिए खरीदना उनके इलाके की गरिमा के साथ खिलवाड़ है. 

antima
Edited By: Antima Pal
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने 270 करोड़ रुपए के बंगले के पास नौकरों के लिए खरीदे 5 फ्लैट, लोगों ने जताई आपत्ति
Courtesy: x

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा लंदन के लग्जरी इलाके नॉटिंग हिल में शानदार जिंदगी बिता रहे हैं. इस दंपति ने तीन साल पहले वहां एक पुरानी मैनशन को £21 मिलियन (करीब ₹270 करोड़) में खरीदा था. फिलहाल इस मैनशन में बड़े पैमाने पर रेनोवेशन चल रहा है. 

सोनम कपूर ने नौकरों के लिए खरीदे 5 फ्लैट

अब नई रिपोर्ट के मुताबिक सोनम और आनंद ने अपनी मैनशन के पास ही एक बिल्डिंग में 5 फ्लैट्स खरीद लिए हैं. इनकी कुल कीमत लगभग £4 मिलियन (₹51.4 करोड़) बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि ये फ्लैट्स उनके घरेलू स्टाफ यानी नौकर-चाकरों के रहने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे.

लोगों ने जताई आपत्ति

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन फ्लैट्स को कपल से जुड़ी एक कंपनी ने खरीदा है. लेकिन इस खरीदारी से आसपास रहने वाले लोग काफी नाराज हैं. रेसिडेंट्स का कहना है कि इतने महंगे फ्लैट्स को सिर्फ सर्वेंट क्वार्टर बनाने के लिए खरीदना उनके इलाके की गरिमा के साथ खिलवाड़ है. 

कुछ लोकल लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी के प्रवक्ता ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर वे विरोध जारी रखेंगे तो ये फ्लैट्स सोशल हाउसिंग के लिए दे दिए जाएंगे. इस बात ने पूरे मामले को और विवादास्पद बना दिया है. हालांकि सोनम-आनंद की तरफ से जारी बयान में साफ कहा गया है कि कपल का इस कंपनी से सीधा कोई लेना-देना नहीं है. ये फ्लैट्स सिर्फ इन्वेस्टमेंट के मकसद से खरीदे गए हैं. 

नॉटिंग हिल लंदन का बेहद महंगा और एलीट इलाका माना जाता है. यहां कई हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज रहते हैं. सोनम कपूर और आनंद आहुजा भी अपने दो बच्चों के साथ यहीं बस गए हैं. आनंद आहुजा बिजनेसमैन हैं. वे शाही एक्सपोर्ट्स परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जो कपड़ों का बड़ा बिजनेस है. आनंद खुद Bhaane ब्रांड के फाउंडर और CEO हैं तथा VegNonVeg स्नीकर्स स्टोर के को-फाउंडर भी हैं. दोनों पति-पत्नी लंबे समय से लंदन में सेटल्ड लाइफ जी रहे हैं.