menu-icon
India Daily

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के लिए आया पहले कंटेस्टेंट का नाम! सलमान खान के शो में इस सिंगर की होगी एंट्री

बिग बॉस 20 की फाइनल लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन सितार वादक भागीरथ भट्ट का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्या अवतार और पद्मावत जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े इस कलाकार की एंट्री शो में होगी.

babli
Edited By: Babli Rautela
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के लिए आया पहले कंटेस्टेंट का नाम! सलमान खान के शो में इस सिंगर की होगी एंट्री
Courtesy: X

मुंबई: बिग बॉस 20 की फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट अभी तक जारी नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है. इस बार जिस नाम ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है वह है भागीरथ भट्ट. सोशल मीडिया पर कई फैन पेज दावा कर रहे हैं कि वह इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि अब तक मेकर्स या खुद भागीरथ ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

भागीरथ भट्ट गुजरात के जामनगर के रहने वाले हैं. वह एक संगीत परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने महज छह साल की उम्र में अपने पिता से सितार सीखना शुरू किया. बाद में उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली और गोल्ड मेडल भी जीता. उनका सफर मेहनत और समर्पण का उदाहरण माना जाता है.

फिल्मों और वेब सीरीज में योगदान

भागीरथ का सितार कई बड़े प्रोजेक्ट्स में सुनाई दे चुका है. उन्होंने पद्मावत, भूल भुलैया 3 और मिशन रानीगंज जैसी फिल्मों के म्यूजिक में योगदान दिया है. इसके अलावा हीरामंडी, बंदिश बैंडिट्स और कोटा फैक्ट्री जैसी वेब सीरीज में भी उनका संगीत सुना गया है. इंटरनेशनल दर्शकों ने नेटफ्लिक्स की सीरीज Avatar The Last Airbender में भी उनका काम महसूस किया.

साल 2026 की शुरुआत में भागीरथ को भारतीय क्लासिकल म्यूजिक में योगदान के लिए स्विट्जरलैंड के डंस्टर बिजनेस स्कूल से ऑनरेरी डॉक्टरेट की डिग्री दी गई. यह सम्मान मिलने के बाद उनका नाम और ज्यादा चर्चा में आ गया. वह राम कथा और शिव महापुराण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में भी नियमित परफॉर्म करते हैं.

बिग बॉस 20 में होगी भागीरथ की एंट्री?

हर सीजन की तरह इस बार भी कई नाम सामने आ रहे हैं. भागीरथ भट्ट का नाम बाकी संभावित कंटेस्टेंट्स से बिल्कुल अलग है क्योंकि वह टीवी या सोशल मीडिया स्टार नहीं बल्कि एक क्लासिकल म्यूजिशियन हैं. अगर वह शो में आते हैं तो घर के माहौल में एक नई ऊर्जा देखने को मिल सकती है. फिलहाल यह सिर्फ अटकलें हैं. सितंबर 2026 के आसपास शो के ऑन एयर होने की उम्मीद है. तब तक फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.