menu-icon
India Daily

बिग बॉस 19 के बाद फिर भिड़े कंटेस्टेंट! कुणिका सदानन्द ने तान्या मित्तल को बताया 'क्राई बेबी', क्यों दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

बिग बॉस 19 के बाद भी तान्या मित्तल और कुणिका सदानन्द के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. कुणिका ने सोशल मीडिया पर लंबा नोट लिखकर तान्या को ड्रामेबाज बताया और उनके फैंस को कानूनी नतीजों की चेतावनी दी.

babli
Edited By: Babli Rautela
बिग बॉस 19 के बाद फिर भिड़े कंटेस्टेंट! कुणिका सदानन्द ने तान्या मित्तल को बताया 'क्राई बेबी', क्यों दी कानूनी कार्रवाई की धमकी
Courtesy: X

मुंंबई: बिग बॉस 19 भले ही दिसंबर 2025 में खत्म हो गया हो, लेकिन शो से जुड़े विवाद अभी भी सुर्खियों में हैं. हाल ही में कुणिका सदानन्द ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा बयान जारी कर तान्या मित्तल और उनके फैंस पर निशाना साधा है. कुणिका ने अपने पोस्ट में कहा कि तान्या के फैंस ने उन्हें और उनके परिवार को गालियां दीं और उनकी निजी जिंदगी को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखीं हैं. उन्होंने साफ किया कि किसी पोस्ट को रीट्वीट करना गैर कानूनी नहीं है, लेकिन किसी को बदनाम करना और अपमान करना गलत है. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है

अपने दूसरे नोट में कुणिका ने तान्या को रोने वाली बच्ची कहा जो हमेशा खुद को पीड़ित दिखाती है. उनका कहना था कि इस तरह का व्यवहार इंडस्ट्री में अच्छी छवि नहीं बनाता. उन्होंने कहा कि मीडिया इंडस्ट्री में लोग ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने से बचते हैं जो हर बार विक्टिम कार्ड खेलता है

तान्या मित्तल की लग्जरी लाइफस्टाइल पर उठाया सवाल

कुणिका ने यह भी लिखा कि वह इस इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं और उन्हें पता है कि यहां किस तरह का व्यवहार स्वीकार किया जाता है. उन्होंने अपने करियर का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने 127 फिल्में और 75 से ज्यादा सीरीज में काम किया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाई है.

कुणिका ने तान्या की सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने से किसी का भविष्य सुरक्षित नहीं होता. उनके मुताबिक फैंस को ट्रोल आर्मी बनाने के बजाय अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए.

कुणिका ने दी कानूनी चेतावनी की धमकी

कुणिका ने अपने बयान में साफ कहा कि अगर बदनाम करने और चरित्र पर हमला करने की कोशिश जारी रही तो कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है.

फिलहाल तान्या मित्तल की ओर से इस बयान पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन दोनों पक्षों के समर्थक सोशल मीडिया पर आमने सामने हैं. बिग बॉस के बाद भी यह विवाद दर्शाता है कि रियलिटी शो का असर लंबे समय तक बना रहता है.