नवरात्रि से एक दिन पहले पापा बने हंसराज रघुवंशी, बेटी के जन्म पर बोले- जय मां काली

भजन गायक हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी माता-पिता बन गए हैं. नवरात्रि से एक दिन पहले 10 अक्टूबर को उनके घर बेटी का जन्म हुआ.

baba_hans_raghuwanshi Instagram Account
Km Jaya

मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी के घर खुशियों ने दस्तक दी है. नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. बेटी के जन्म के साथ ही हंसराज और कोमल माता-पिता बन गए हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

हंसराज रघुवंशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताया कि उनकी बेटी का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जय मां काली, बहुत बहुत धन्यवाद महादेव.' बेटी के जन्म की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और चाहने वाले कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं.


किस गाने से हुए फेमस?

हंसराज रघुवंशी भगवान शिव के भजनों और धार्मिक गीतों के लिए खास पहचान रखते हैं. उनका 'मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी शंभू नाथ रे' गाना काफी लोकप्रिय हुआ था. अब बेटी के जन्म के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है.

डार्क ब्राउन गाउन में कोमल का मैटरनिटी फोटोशूट

बेटी के जन्म से पहले हंसराज और कोमल ने मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया था. इसकी तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. फोटोशूट में कोमल डार्क ब्राउन कलर के फ्लोर-लेंथ गाउन में नजर आईं. उन्होंने अलग-अलग पोज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया.

कोमल के गाउन में रफल्ड नेकलाइन और ट्यूल फैब्रिक की कई लेयर्स थीं. गाउन का फ्लेयर्ड डिजाइन उनके लुक को सॉफ्ट और रॉयल टच दे रहा था. तस्वीरों में उनका मैटरनिटी लुक काफी एलिगेंट नजर आया.

पर्ल जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

कोमल ने अपने मैटरनिटी लुक के साथ हैवी एक्सेसरीज के बजाय सिंपल और क्लासी जूलरी चुनी. उन्होंने सफेद मोतियों का नेकलेस और मैचिंग ब्रेसलेट पहना था. डार्क ब्राउन गाउन के साथ पर्ल जूलरी का कॉम्बिनेशन उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था. मेकअप की बात करें तो कोमल ने वार्म टोन मेकअप और न्यूड लिप्स को चुना. खुले वेवी बालों के साथ उनका लुक काफी सॉफ्ट और एलिगेंट दिखाई दिया.

हंसराज का भी दिखा सिंपल स्टाइल

मैटरनिटी फोटोशूट में हंसराज रघुवंशी भी पत्नी कोमल के साथ पोज देते नजर आए. उन्होंने ऑफ-व्हाइट टेक्सचर्ड शर्ट के साथ डार्क ट्राउजर पहना था. उनका सिंपल लुक कोमल के रॉयल गाउन के साथ अच्छी तरह मैच कर रहा था. हंसराज ने अपने लुक को अपने सिग्नेचर बन और रुद्राक्ष एक्सेसरीज के साथ पूरा किया. फोटोशूट की कुछ तस्वीरों में कपल साथ बैठकर अखबार पढ़ता नजर आया, जबकि कुछ तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए.

बेटी के आने से दोगुनी हुई कपल की खुशी

हंसराज और कोमल की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था. अब बेटी के जन्म की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कपल के लिए बधाइयों का सिलसिला जारी है. नवरात्रि से ठीक पहले बेटी के जन्म को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है. हंसराज ने अपनी बेटी के जन्म की खुशी भगवान शिव और मां काली का आशीर्वाद बताते हुए जाहिर की है. फैंस अब कपल की नन्ही बेटी की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं.