menu-icon
India Daily

Asha Bhosle Death: नहीं रहीं आशा भोसले, 92 की उम्र में थम गई दिग्गज सिंगर की आवाज; इंडस्ट्री में पसरा मातम

दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके बेटे ने इस खबर की पुष्टि की है और कल मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

babli
Edited By: Babli Rautela
Asha Bhosle Death: नहीं रहीं आशा भोसले, 92 की उम्र में थम गई दिग्गज सिंगर की आवाज; इंडस्ट्री में पसरा मातम
Courtesy: X

मुंबई: भारतीय संगीत की महान हस्ती आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. दशकों तक अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस दिग्गज गायिका के जाने से संगीत जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है. आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों में शोक का माहौल बन गया है.

कब होगा अंतिम संस्कार?

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 12 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे मुंबई के Shivaji Park में किया जाएगा. उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में सात दशकों से ज्यादा समय तक संगीत की दुनिया में राज किया. उन्होंने हजारों गाने गाए और हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी आवाज में वह जादू था जो हर पीढ़ी के दिल को छू जाता था.

हर तरह के गानों में बनाई पहचान

उन्होंने फिल्मी गीतों से लेकर गजल भजन और पॉप म्यूजिक तक हर शैली में खुद को साबित किया. उनकी बहुमुखी प्रतिभा ही उन्हें बाकी गायिकाओं से अलग बनाती थी. उनके कई गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम और यह मेरा दिल जैसे गाने आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं. उनकी आवाज ने कई फिल्मों और कलाकारों को नई पहचान दी.

अपने योगदान के लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे सम्मान मिले जो उनके अद्भुत सफर को दर्शाते हैं.