menu-icon
India Daily

अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में शाहरुख और रणवीर ने किया खिड़की तोड़ डांस, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर जामनगर में भव्य भजन नाइट का आयोजन हुआ जहां शाहरुख खान और रणवीर सिंह ने कैलाश खेर के भक्ति गीतों पर जबरदस्त डांस कर माहौल बना दिया.

babli
Edited By: Babli Rautela
अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में शाहरुख और रणवीर ने किया खिड़की तोड़ डांस, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने
Courtesy: Instagram

मुंबई: अनंत अंबानी के जन्मदिन पर गुजरात के जामनगर में एक भव्य जश्न का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए. इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए भजन नाइट रखी गई जिसमें संगीत और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला. इस खास शाम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा भजन नाइट जहां मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस से समां बांध दिया. जैसे ही उन्होंने अपने लोकप्रिय भक्ति गीत गाने शुरू किए माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और सभी मेहमान संगीत में डूब गए.

शाहरुख और रणवीर का जोशीला डांस

इस दौरान शाहरुख खान और रणवीर सिंह ने अपने डांस से महफिल में चार चांद लगा दिए. रणवीर सिंह अपनी एनर्जी के लिए पहले से ही जाने जाते हैं और यहां भी उन्होंने पूरे जोश के साथ डांस कर सबका ध्यान खींच लिया. वहीं शाहरुख खान अपनी पत्नी Gauri Khan के साथ मस्ती में झूमते नजर आए. इस शानदार शाम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सभी मेहमान भक्ति गीतों का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. खास बात यह रही कि कार्यक्रम में मौजूद हर शख्स इस माहौल में पूरी तरह डूबा हुआ दिखाई दिया.

अंबानी परिवार भी दिखा रंग में रंगा

इस जश्न में नीता अंबानी और ईशा अंबानी भी मौजूद थीं. दोनों को परफॉर्मेंस का आनंद लेते हुए देखा गया और उनका उत्साह भी साफ नजर आया. जैसे ही यह वीडियो सामने आया फैंस ने कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने रणवीर सिंह की एनर्जी की तारीफ की तो कुछ ने शाहरुख खान के अंदाज को बेहद खास बताया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से चर्चा में बना हुआ है.

भजन नाइट के अलावा जन्मदिन के जश्न के अन्य वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर को साथ में केक काटते हुए देखा गया. एक और वीडियो में दोनों गरबा करते नजर आए जहां बैकग्राउंड में भक्ति गीत बज रहे थे.