Year Ender 2023: किसी की पहली तो किसी ने दोबारा बसाया अपना घर, इस साल इन सितारों ने लिए सात फेरे
Year Ender 2023: इस बार इंडस्ट्री में कई शादियां हुईं जिसमें किसी की पहली शादी थी तो वहीं किसी ने इस दौरान दूसरी शादी भी की. आज हम उन सितारों का ही नाम बताने वाले है जिन्होंने पहली बार अपना घर बसाया तो किसी ने दोबारा खुद को चांस दिया.
नई दिल्ली: साल 2023 बस कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर इंटरटेनमेंट के लिहा से बात करें तो इस बार इंडस्ट्री में काफी कुछ देखने को मिला. जहां किसी का घर बसा तो वहीं किसी का घर टूटा भी, इस बार इंडस्ट्री में कई शादियां हुईं जिसमें किसी की पहली शादी थी तो वहीं किसी ने इस दौरान दूसरी शादी भी की. आज हम उन सितारों का ही नाम बताने वाले है जिन्होंने पहली बार अपना घर बसाया तो किसी ने दोबारा खुद को चांस दिया.
विनीत रैना
टीवी एक्टर विनीत रैना भी इसी लिस्ट में शुमार हैं इन्होंने भी इस साल दूसरी शादी की. एक्टर ने अपेक्षा संग शादी की जो कि काफी प्राइवेट हुई. हालांकि, इनकी दोस्त श्वेता तिवारी ने फोटो को फैंस के साथ साझा किया.