IPL 2026

भरतनाट्यम डांस को लेकर ट्रोल रहीं अनन्या पांडे के सपोर्ट में आईं शोभा डे, बोलीं- 'उसे ही क्यों...'

उन्होंने कहा कि सिर्फ अनन्या को टारगेट करना गलत है. शोभा डे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'अनन्या ट्रेंडेड भरतनाट्यम डांसर नहीं हैं. अगर किसी को कॉल आउट करना है तो वो कोरियोग्राफर और डायरेक्टर को करना चाहिए. अभिनेत्री को अकेले क्यों निशाना बनाया जा रहा है?' 

x
Antima Pal

Ananya Panday Bharatanatyam: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्यम स्टाइल के डांस पर लगातार ट्रोल हो रही हैं. 'नेपो नाट्यम' जैसे मीम्स और कमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लेकिन अब लेखिका और कॉलमिस्ट शोभा डे ने अनन्या का खुलकर साथ दिया है. 

अनन्या पांडे के सपोर्ट में आईं शोभा डे

उन्होंने कहा कि सिर्फ अनन्या को टारगेट करना गलत है. शोभा डे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'अनन्या ट्रेंडेड भरतनाट्यम डांसर नहीं हैं. अगर किसी को कॉल आउट करना है तो वो कोरियोग्राफर और डायरेक्टर को करना चाहिए. अभिनेत्री को अकेले क्यों निशाना बनाया जा रहा है?' 

शोभा ने अभिनेत्रियों की मुश्किलों को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में लड़कियों को अक्सर परफेक्ट होने की उम्मीद की जाती है, चाहे वो किसी भी फील्ड की ट्रेनिंग ली हो या नहीं. 'एक अभिनेता को नाचना, गाना, एक्टिंग करना सब कुछ करना पड़ता है. थोड़ी गलती पर इतना ट्रोलिंग सही नहीं.' 

यह विवाद एक बार फिर बॉलीवुड में नेपोटिज्म, ट्रेनिंग और सोशल मीडिया ट्रोलिंग की संस्कृति पर सवाल उठा रहा है. कई लोग शोभा डे की बात से सहमत नजर आ रहे हैं, तो कुछ अनन्या की परफॉर्मेंस पर अभी भी सवाल कर रहे हैं.