पहले हफ्ते में बिग बॉस ओटीटी-3 के इस सदस्य की हुई विदाई, फूट-फूटकर रोईं शिवानी
बिग बॉस ओटीटी 3(Bigg Boss OTT 3) को शुरू हुए पूरे 1 हफ्ते हो चुके हैं ऐसे में फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और वह शो को पसंद कर रहे हैं. शो का पहला एलिमिनेशन(first elimination of bigg boss ott 3)हो गया है. इस बार मिड वीक एलिमिनेशन था जो कि शिवानी कुमारी और नीरज गोयत में होना था. इस बार दो सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे.
Bigg Boss OTT-3: सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को शुरू हुए लगभग 7 दिन हो गए हैं. शो में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है. बिग बॉस ओटीटी-3 में 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था जिसमें अब 15 ही रह गए हैं क्योंकि शो का पहला एलिमिनेशन हो गया है. बिग बॉस ने मिड वीक एविक्शन किया जिसमें नीरज गोयत घर से बेघर हो चुके हैं. शो में इस बार दो कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे जिसमें शिवानी कुमारी और नीरज गोयत का नाम था.
नीरज गोयत को शिवानी कुमारी से कम वोट मिले जिस कारण वह शो से एविक्ट हो गए हैं. नीरज के जाने के बाद जहां घरवालों को झटका लगा वहीं शिवानी कुमारी भी काफी फूट फूटकर रोईं. बिग बॉस घरवालों को लिविंग एरिया में इकट्ठा होने के लिए बोलते हैं और कहते हैं कि अब शो से पहले एलिमिनेशन की बारी आ गई. इसके बाद Bigg Boss सभी घरवालों से पूछते हैं कि शिवानी कुमारी और नीरज गोयत में कौन शो से बाहर जाएगा. इस पर 9 घरवाले शिवानी का नाम लेते हैं जबकि बाकी नीरज का नाम लेते हैं. बिग बॉस कहते हैं कि कम वोटों के हिसाब से नीरज को शो से बाहर जाना चाहिए.
कौन हुआ शो से बाहर
इन दोनों के अलावा बात करें तो शो में रणवीर शौरी और सना मकबूल के बीच गरमागर्मी देखने को मिली. दरअसल, रणवीर और शिवानी कुमारी एक-दूसरे की मिमिक्री कर सबको हंसा रहे थे. तभी उस वक्त एक्टर की सना मकबूल से बहस हो गई. बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि रणवीर ने सना को 'गिरगिट' कहकर पुकारा तो वहीं सना ने खुद को नागिन बताया और कहा कि मैं आपको डसूंगी.
वहीं आपको बता दें कि शो में शिवानी कुमारी के चुलबुले अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है. उनके बोलने का अंदाज लोगों को उनका दीवाना बना रहा है.