प्यार के चक्कर में मां से डंडे खा चुकी है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस, 13 साल बड़े एक्टर के प्यार में हो गई थी लट्टू
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज 18 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं. अपने शानदार करियर के अलावा एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उस किस्से को याद करते हैं जब वह खुद से 13 साल बड़े एक्टर को डेट कर रही थी.
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली शिवांगी जोशी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने मासूम चेहरे और शानदार अभिनय ने एक्ट्रेस हर दिल में घर किया है. खासतौर पर सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में अपने 'नायरा' के किरदार से वह घर घर में मशहूर हो गई थीं. 18 मई को अपना जन्मदिन मना रहीं शिवांगी जोशी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी कामयाब रही उतनी ही लव लाइफ भी सुर्खियों में रही है. फैंस हमेशा उनकी लव लाइफ को लेकर उत्सुक रहते हैं. कम उम्र में पहला प्यार होने से लेकर टीवी इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ नाम जुड़ने तक, शिवांगी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.
17 साल की उम्र में हुआ था पहला प्यार
शिवांगी जोशी ने अपने एक इंटरव्यू में पहले प्यार को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि जब वह सिर्फ 17 साल की थीं, तब उन्हें पहली बार किसी से प्यार हुआ था. दोस्तों के ग्रुप में मौजूद एक लड़का उन्हें पसंद करता था और धीरे धीरे शिवांगी भी उसे पसंद करने लगी थीं. उस समय शिवांगी अपनी भावनाओं को लेकर काफी घबराई रहती थीं. उन्हें समझ नहीं आता था कि वह अपने दिल की बात कैसे कहें. उन्होंने बताया था कि वह पहली बार किसी के लिए इतनी ज्यादा गंभीर हुई थीं. यही वजह थी कि वह उस लड़के से मिलने के लिए कुछ ऐसा कर बैठीं, जिसकी वजह से उन्हें बाद में घर पर मार भी खानी पड़ी.
जब प्यार के लिए शिवांगी ने खाई थी मार
शिवांगी जोशी ने बताया था कि उन्होंने उस लड़के से मिलने के लिए पहली बार ट्यूशन बंक किया था. उनके लिए यह बहुत बड़ा कदम था क्योंकि वह हमेशा पढ़ाई और परिवार को लेकर गंभीर रहती थीं. हालांकि उनका यह फैसला ज्यादा समय तक छिप नहीं पाया. घरवालों को जल्द ही पता चल गया कि शिवांगी ट्यूशन नहीं गई थीं. इसके बाद घर में काफी हंगामा हुआ था. एक्ट्रेस ने बताया कि इस बात के लिए उनकी मां ने उन्हें खूब डांटा और मारा भी था.
13 साल बड़े एक्टर को किया डेट
बता दें की शिवांगी जोशी का नाम टीवी एक्टर कुशाल टंडन के साथ भी जुड़ा. दोनों ने शो बरसाते मौसम प्यार का में साथ काम किया था. शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर उनके रिश्ते की खबरें सामने आने लगीं. दोनों कई बार साथ में घूमते और वेकेशन मनाते भी नजर आए. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होती थीं. फैंस को उनकी जोड़ी भी काफी पसंद आई थी. कहा जाता है कि कुशाल टंडन उम्र में शिवांगी से करीब 13 साल बड़े हैं, लेकिन दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती थी.
और पढ़ें
- बेशुमार दौलत-शोहरत होते हुए भी इस एक्टर-डायरेक्टर ने कर ली ख़ुदकुशी, ब्रिज से कूदकर दे दी जान
- 'दिन में चूल्हे पे, रात को...', वेब सीरीज में युवराज सिंह के पिता योगराज के इस शर्मनाक डायलॉग पर बवाल, दर्ज हुई FIR
- मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को डेट कर रही हैं कर्तिक आर्यन की एक्ट्रेस? IPL 2026 के बीच लिंकअप वीडियो वायरल