Shireen Mirza Announces Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने फैंस के साथ अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल साझा किया है. 'ये है मोहब्बतें' में सिम्मी भल्ला के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिरीन ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है. शादी के चार साल बाद आने वाले इस नन्हे मेहमान की खबर ने उनके चाहने वालों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है.
शिरीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा मैटरनिटी शूट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बेबी बंप को प्यार से सहलाती नजर आईं. इस इमोशनल वीडियो में उनके पति हसन सरताज भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं. कपल के बीच की बॉन्डिंग और खुशी इस वीडियो में साफ झलक रही है.
वीडियो के साथ शिरीन ने एक भावुक संदेश भी लिखा, उन्होंने लिखा, 'हमारी दुआओं की शांति में, अल्लाह ने हमारी बात सुनी... और अपने सही समय पर, उन्होंने हमें एक चमत्कार से नवाजा एक छोटी सी आत्मा, जो आधी उनकी और आधी मेरी है. अब हम तुम्हें बड़ा कर रहे हैं — हमारे दिलों के प्यार से.'
Also Read
- Pahalgam Terror Attack: 'पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा', केंद्र को शरद पवार की नसीहत, कहा- 'हर कदम फूंक-फूंककर रखें'
- सूरत और अहमदाबाद से पुलिस ने धर दबोचे 500 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी प्रवासी, चल रही जांच
- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: रूही के प्लान को अरमान ने किया बर्बाद, अभिरा के सामने आएगी चारु और अभीर की सच्चाई
उन्होंने आगे लिखा, 'हमारा छोटा सा चमत्कार रास्ते में है... या अल्लाह, हमारे नन्हे-मुन्ने की रक्षा करें और हमें मार्गदर्शन दें कि हम उन्हें आपके प्यार और रोशनी में बड़ा कर सकें.'
जैसे ही शिरीन ने ये खुशखबरी साझा की, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. एक्ट्रेसर रक्षंदा खान ने लिखा, 'आह, कमाल की खबर! अल्लाह खुश रखे.' वहीं, अनेरी वजानी और एली गोनी सहित कई टीवी सेलेब्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं.
शिरीन मिर्जा ने 2021 में एक भव्य समारोह में डिजिटल क्रिएटर हसन सरताज से शादी रचाई थी. वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलकियां साझा करती रही हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो, शिरीन को आखिरी बार शो 'ये है चाहतें' में नित्या बाजवा के किरदार में देखा गया था. इसके अलावा वह 'गुटुर गु', 'ढाई किलो प्रेम', 'ये है आशिकी' और 'अनहोनियों का अंधेरा' जैसे टीवी शोज का भी हिस्सा रही हैं.