प्रोड्यूसर पर लगाया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा आरोप! शिल्पा शिंदे का बड़ा कबूलनामा
भाभीजी घर पर हैं से जुड़ा पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में है. टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में दावा किया कि शो के प्रोड्यूसर के खिलाफ दर्ज कराया गया मामला सच नहीं था. उनके इस बयान के बाद टीवी इंडस्ट्री में नई बहस शुरू हो गई है.
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया शो नहीं बल्कि सालों पुराना एक विवाद है जिस पर उन्होंने अब खुलकर बात की है. टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं से जुड़े विवाद को लेकर शिल्पा ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने मनोरंजन जगत में नई चर्चा छेड़ दी है. हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं शिल्पा शिंदे ने अपने करियर के सबसे चर्चित विवादों में से एक पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि शो के प्रोड्यूसर के खिलाफ दर्ज कराया गया मामला सच नहीं था और उस समय की परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया था.
शिल्पा शेट्टी ने पुराने विवादों पर तोड़ी चुप्पी
शिल्पा ने कहा कि इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं. उन्होंने बताया कि वह अब इस विषय पर खुलकर बोलना चाहती हैं क्योंकि उन्हें सच कहने से कोई डर नहीं है. शिल्पा शिंदे के मुताबिक उस समय वह शो के मेकर्स के साथ गंभीर विवाद का सामना कर रही थीं और उन्हें लग रहा था कि उनके पास अपनी बात रखने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था. उन्होंने कहा कि उस दौर में पेमेंट को लेकर भी कई समस्याएं थीं. एक्ट्रेस के मुताबिक उनकी कुछ बकाया राशि लंबे समय से अटकी हुई थी और विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था. इसी माहौल में उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाया. शिल्पा ने दावा किया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और बकाया भुगतान भी कर दिया गया.
सोशल मीडिया पर बटीं लोगों की राय
एक्ट्रेस के इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है. कई लोग इसे बोल्ड कंफेशन मान रहे हैं तो कुछ लोग इस पर अलग अलग राय दे रहे हैं. हालांकि इस मामले को लेकर दोनों ही पक्षों की ओर से अभी कोई नया रिएक्शन सामने नहीं आया है. शिल्पा शिंदे ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि समय के साथ उनके रिश्ते काफी बेहतर हो गए हैं. उन्होंने बताया कि पिछले सालों में कई पुराने मतभेद खत्म हो चुके हैं और अब उनके संबंध पहले की तुलना में काफी सामान्य हैं. उन्होंने यह भी बताया कि एक स्पेशल प्रोजक्ट में उन्होंने दोबारा काम इसलिए किया क्योंकि उनके करीबी लेखक मनोज संतोषी की यह इच्छा थी.
एक्ट्रेस ने कहा कि अतीत में जो कुछ हुआ है उससे कई लोगों को दुख पहुंता था, लेकिन अब वह उन चीजों को पीछे छोड़ चुकी है. एक्ट्रेस के मुताबिक आज उनके और दूसरे लोगों के बीच रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा अच्छे हो गए हैं.