अनंत राधिका की शादी में सिक्योरिटी गार्ड से उलझी शनाया कपूर, लोगों ने सुनाया, 'कम दिखाओ भौकाल'
12 जुलाई को जियो सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई जिसमें कई सितारों ने शिरकत ली. इसी पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शनाया कपूर सिक्योरिटी गार्ड से उलझती दिख रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स Shanaya Kapoor को खरी खोटी सुना रहे हैं.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भले ही हो गई है लेकिन सोशल मीडिया पर अब तक इनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही है. कभी किसी स्टार के डांस का वीडियो तो कभी किसी की तस्वीरें चर्चा में आ रही हैं. अब इस बीच शनाया कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सिक्योरिटी गार्ड से उलझती दिख रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स Shanaya Kapoor को खरी खोटी सुना रहे हैं.
दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको एक TikTok उपयोगकर्ता ने साझा किया है, वीडियो में शख्स नवे दावा किया कि शनाया का वहां मौजूद गार्ड से झगड़ा हो गया क्योंकि उन्होंने उनके बैग को चेक करने के लिए कहा. इसलिए एक्ट्रेस सुरक्षा गार्ड से बहस कर रही हैं.
शनाया ने गॉर्ड संग की बहस
वीडियो में शनाया ने आइवरी कुर्ता सेट पहना जो कि उन पर काफी अच्छा लग रहा है. वायरल वीडियो, जिसे Reddit पर भी साझा किया गया है. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, शनाया कपूर- 0% मूवी, 100% एटीट्यूड. वहीं दूसरे ने लिखा, "बहन तेरा तो करियर भी नहीं है अभी तो. वहीं एक ने लिखा इन लोगों के ज्यादा ही नखरे होते हैं.
आपको बता दें कि शनाया कपूर संजय कपूर की बेटी हैं जो कि जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. शनाया अक्सर बाहर स्पॉट होती हैं जिसके बाद पैपराजी उनको कैमरे में कैद करते हैं. शनाया कपूर, अनन्या पांडे और सुहाना खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं. अक्सर इन दोनों के साथ पार्टी करती दिखाई देती हैं जिसके बाद इनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं.