FIFA World Cup 2026: शकीरा और बर्ना बॉय का महा-धमाका, पहली बार होगा 'SUPER BOWL' जैसा शो, उद्घाटन समारोह में मचाएंगे धमाल
FIFA World Cup 2026 के उद्घाटन समारोह के लिए स्टार्स का जखीरा लग गया है. शकीरा से लेकर बर्ना बॉय जैसे नामों के साथ इस महामुकाबले का शुभारंभ होगा.
FIFA World Cup 2026 के शुरू होने में अब 6 दिन बाकी हैं. लोगों में टूर्नामेंट को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच FIFA ने एक बड़ी घोषणा कर दी है. ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई सुपरस्टार बर्ना बॉय इस महामुकाबले का शुभारंभ करेंगे. उद्घाटन समारोह में इनकी परफॉर्मेंस 11 जून को मेक्सिको सिटी में होगी. दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल फैंस की नजरें अब इस परफॉर्मेंस पर टिकी है.
ग्लोबल म्यूजिक का जलवा
FIFA ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया. पोस्ट में बताया गया कि शकीरा और बर्ना बॉय ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा होंगे. दोनों कलाकार कई अन्य अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ मंच पर नजर आएंगे. मेक्सिको सिटी के एस्टेका स्टेडियम में होने वाला यह कार्यक्रम टूर्नामेंट को शानदार शुरूआत देगा. फुटबॉल और म्यूजिक का ये मेल दर्शकों को एक अलग अनुभव देने वाला है.
'Dai Dai' से शकीरा का फुटबॉल कनेक्शन
शकीरा और बर्ना बॉय इस समय FIFA World Cup 2026 के आधिकारिक गीत ‘Dai Dai’ को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को दुनिया भर में अच्छी प्रतिक्रिया मिली. वीडियो में शकीरा और बर्ना बॉय का दमदार अंदाज देखने को मिलता है. इससे पहले शकीरा का ‘Waka Waka’ फीफा इतिहास के सबसे लोकप्रिय एंथम में शामिल रहा है.
फाइनल में भी दिखेगी शकीरा की मौजूदगी
FIFA ने यह भी साफ किया है कि शकीरा केवल उद्घाटन समारोह तक सीमित नहीं रहेंगी. वह 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में होने वाले फाइनल मुकाबले के दौरान आयोजित पहले FIFA World Cup Halftime Show की मुख्य कलाकार भी होंगी. यह पहली बार होगा जब वर्ल्ड कप फाइनल में इस तरह का विशेष म्यूजिक शो होगा.
स्टार्स से सजा FIFA का म्यूजिक प्रोजेक्ट
वर्ल्ड कप से पहले FIFA ने अपने 18 ट्रैक वाले म्यूजिक एल्बम की भी घोषणा की है. इस एल्बम में दुनिया के कई बड़े कलाकार शामिल हैं. लिसा, अनिता, रेमा, फ्यूचर, टायला, डेविडो, आयरा स्टार, लैटो, स्टॉर्मजी, डैडी यांकी, 21 सैवेज और IShowSpeed जैसे नाम इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.
और पढ़ें
- IPL 2026 के बाद टेस्ट मैच के लिए तैयार गिल के 'धुरंधर', जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
- श्रेयस अय्यर बने भारतीय टीम के नए कप्तान, सूर्यकुमार यादव की जगह संभालेंगे टी20 टीम की कमान
- 'रोहित की कप्तानी में डेब्यू करना बेहद खास था...' टीम इंडिया के इस विकेटकीपर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, द्रविड़-विराट को भी किया याद