menu-icon
India Daily

शाहिद कपूर का डांस देख हो जाएंगे दीवाने, 'ओ रोमियो' का नया गाना 'पान की दुकान' हुआ रिलीज; Video

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का नया गाना 'पान की दुकान' रिलीज हो गया है और फैंस एक्टर के हर मूव्स के दीवाने हो गए है.

antima
Edited By: Antima Pal
शाहिद कपूर का डांस देख हो जाएंगे दीवाने, 'ओ रोमियो' का नया गाना 'पान की दुकान' हुआ रिलीज; Video
Courtesy: x

मुंबई: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म का नया गाना 'पान की दुकान' रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. 6 फरवरी 2026 को मुंबई में इस गाने का लॉन्च इवेंट हुआ, जहां शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने स्टेज पर ठुमके लगाए. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. यह हाई-एनर्जी डांस ट्रैक है, जिसमें शाहिद का रेट्रो स्टाइल और स्वैग कमाल का दिख रहा है. 

शाहिद कपूर का डांस देख हो जाएंगे दीवाने

गाने में अमिताभ बच्चन के 'डॉन' वाले 'खाईके पान बनारस वाला' और गोविंदा के देसी ठुमकों का फील मिलता है. दिशा पटानी स्पेशल अपीयरेंस में हैं, जो शाहिद के साथ उनका दूसरा गाना है. पहले वे 'आशिकों की कॉलोनी' में साथ नजर आए थे. संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है, लिरिक्स गुलजार ने लिखे हैं. गाना सुक्खविंदर सिंह और रेखा भारद्वाज की आवाज में है. शाहिद ने कहा- 'यह गाना स्ट्रीट वाइब्स से भरा है. शूटिंग में खूब मस्ती हुई. यह पार्टी एंथम बनने वाला है.' 

गाने में शाहिद के डांस मूव्स और एनर्जी ने फैंस को दीवाना बना दिया है. फिल्म विशाल भारद्वाज की डायरेक्शन में बनी है और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' से इंस्पायर्ड एक्शन-थ्रिलर है. स्टारकास्ट में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और अन्य कलाकार हैं. 

रिलीज से पहले फिल्म विवादों में घिरी

फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन रिलीज से पहले फिल्म विवादों में घिरी हुई है. गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने कोर्ट में केस दायर किया है. उनका आरोप है कि फिल्म उनके पिता की जिंदगी को बिना परमिशन के दिखा रही है और गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. लेखक हुसैन जैदी ने कहा कि यह किताब पर आधारित है और किरदार लूजली इंस्पायर्ड हैं. निर्देशक विशाल भारद्वाज ने भी सफाई दी है कि यह एक किताब पर बेस्ड कहानी है. फिर भी प्रमोशन जोरों पर है.

विवादों के बीच 'पान की दुकान' हुआ वायरल

'पान की दुकान' का लॉन्च इवेंट में फैंस ने शाहिद को इतना घेर लिया कि उन्हें स्टेज से उतरना पड़ा. गाना यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज की ओर बढ़ रहा है. फैंस इसे 2026 का सबसे बड़ा मास एंटरटेनर बता रहे हैं. शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस और विशाल भारद्वाज का जादू मिलकर फिल्म को बड़ा बनाने की उम्मीद है. विवादों के बीच 'पान की दुकान' ने फिल्म को नई एनर्जी दी है.