menu-icon
India Daily

'पुष्पा 2' भगदड़ मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, अल्लू अर्जुन को 22 जून को पेश होने का आदेश, भेजा समन

4 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन बिना किसी पूर्व घोषणा के हैदराबाद के चिक्कडपल्ली स्थित सांध्या थिएटर पहुंचे थे. 'पुष्पा 2' की प्रीमियर के लिए उनके अचानक पहुंचने की खबर फैलते ही थिएटर के बाहर भारी भीड़ जुट गई. स्थिति इतनी बिगड़ी कि भगदड़ मच गई.

antima
Edited By: Antima Pal
'पुष्पा 2' भगदड़ मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, अल्लू अर्जुन को 22 जून को पेश होने का आदेश, भेजा समन
Courtesy: X

Allu Arjun Pushpa 2 Theatre Stampede Case: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा 2' फिल्म की प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ और एक महिला फैन की मौत के मामले में नई मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. हैदराबाद के नांपल्ली कोर्ट ने अभिनेता को समन जारी कर दिया है. कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 22 जून 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है.

'पुष्पा 2' भगदड़ मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

पुलिस के अनुसार अल्लू अर्जुन को इस मामले में आरोपी नंबर 11 (A11) बनाया गया है. सांध्या थिएटर प्रबंधन को आरोपी नंबर 1 से 10 तक बनाया गया है. कोर्ट ने कुल 20 आरोपियों को समन भेजा है.

क्या हुआ था घटना के दिन?

4 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन बिना किसी पूर्व घोषणा के हैदराबाद के चिक्कडपल्ली स्थित सांध्या थिएटर पहुंचे थे. 'पुष्पा 2' की प्रीमियर के लिए उनके अचानक पहुंचने की खबर फैलते ही थिएटर के बाहर भारी भीड़ जुट गई. स्थिति इतनी बिगड़ी कि भगदड़ मच गई. इस हादसे में एक महिला फैन की मौत हो गई, जबकि उनके 9 वर्षीय बेटे को गंभीर चोटें आईं. बच्चे को ब्रेन डैमेज हुआ और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था.

इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया गया था. बाद में उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई और फिलहाल वे जमानत पर हैं. अब कोर्ट का यह नया समन फिल्म की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन के लिए एक नई कानूनी चुनौती बन गया है. 'पुष्पा' फ्रैंचाइजी ने उन्हें पूरे देश में घर-घर का नाम बना दिया था. फिल्म के गाने, डायलॉग और अल्लू अर्जुन का स्टाइल अभी भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है. फिलहाल अल्लू अर्जुन की टीम इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.