FIFA World Cup 2026

'भाई मन्नत बेचने वाले हो क्या?', जब फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

शाहरुख खान का घर 'मन्नत' हमेशा सुर्खियों में रहता है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मन्नत के रेनोवेशन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद मन्नत फिर चर्चा में आ गया. इसी बीच शाहरुख का एक पुराना जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Pinterest
Antima Pal

Shah Rukh Khan Home Mannat: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का घर 'मन्नत' हमेशा सुर्खियों में रहता है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मन्नत के रेनोवेशन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद मन्नत फिर चर्चा में आ गया. इसी बीच शाहरुख का एक पुराना जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो हर किसी को छू गया.

एक फैन ने #AskSRK सेशन में शाहरुख से सीधा सवाल पूछा था- 'भाई मन्नत बेचने वाले हो क्या?' इस साधारण से सवाल का जवाब देकर शाहरुख ने सबको हैरान कर दिया.

शाहरुख का खास जवाब

शाहरुख ने लिखा- 'भाई मन्नत बिकती नहीं, सर झुका कर मांगी जाती है… याद रखोगे तो जीवन में कुछ पा सकोगे.' यह जवाब पढ़कर फैंस की आंखें नम हो गईं. लोगों ने कहा कि किंग खान ने सिर्फ घर के बारे में नहीं, बल्कि जिंदगी की एक बड़ी सीख दी है. मन्नत का मतलब 'मन्नत' यानी इच्छा या आरजू. शाहरुख के इस जवाब ने दिखाया कि वे अपने घर को कितना प्यार करते हैं और उसे कभी बेचने का सोच भी नहीं सकते.


सुप्रीम कोर्ट का फैसला

14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के एक रहने वाले की याचिका को खारिज कर दिया. याचिकाकर्ता ने मन्नत के रेनोवेशन की मंजूरी पर सवाल उठाए थे. कोर्ट ने याचिका की मंशा पर भी संदेह जताया और कहा कि इसमें दम नहीं है. अब मन्नत का काम बिना रुके आगे बढ़ सकता है.

मन्नत का सफर

मन्नत मुंबई के बांद्रा वेस्ट में बंदस्टैंड पर स्थित है. यह 1914 में बना ग्रेड III हेरिटेज बिल्डिंग है. पहले इसे 'विला वियना' कहा जाता था।. शाहरुख खान ने साल 2001 में इसे खरीदा और नाम रखा 'मन्नत'.

लगभग 27,000 स्क्वायर फीट में फैला यह घर समुद्र के किनारे है. गौरी खान और आर्किटेक्ट कैफ फकीह की डिजाइन में पुरानी शान और नई आधुनिक सुविधाएं दोनों शामिल हैं. घर में प्राइवेट थिएटर, लाइब्रेरी, जिम, स्विमिंग पूल, कई लिफ्ट और शानदार बेडरूम हैं. मन्नत की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जाती है. आज मन्नत सिर्फ शाहरुख-गौरी का घर नहीं, बल्कि मुंबई की पहचान बन चुका है. लाखों फैंस बांद्रा आकर बाहर से ही मन्नत को देखना चाहते हैं.