West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

सेठी परिवार में छाया खुशियों का माहौल, अर्चना पूरन सिंह के घर आई डबल खुशियों की दस्तक! देखें वीडियो

आर्यमन ने अपने हालिया व्लॉग में इस खुशखबरी को शेयर किया है. परिवार में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन माइंडेड अंदाज देखने को मिल रहा है. आर्यमन और योगिता की सगाई हो चुकी है. दोनों काफी समय से एक साथ रह रहे हैं. योगिता पहले ही अर्चना-परमीत के घर शिफ्ट हो गई थीं. अब छोटे बेटे आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा का भी घर में स्वागत हो गया है. 

x
Antima Pal

मुंबई: सेठी परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल छाया हुआ है. कॉमेडियन अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी के घर अब दो गर्लफ्रेंड्स बहू बनकर एंट्री कर चुकी हैं. बड़े बेटे आर्यमन सेठी की गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी तो पहले से ही परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं, अब छोटे बेटे आयुष्मान सेठी की गर्लफ्रेंड समीक्षा भी घर आ गई हैं. 

सेठी परिवार में छाया खुशियों का माहौल

आर्यमन ने अपने हालिया व्लॉग में इस खुशखबरी को शेयर किया है. परिवार में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन माइंडेड अंदाज देखने को मिल रहा है. आर्यमन और योगिता की सगाई हो चुकी है. दोनों काफी समय से एक साथ रह रहे हैं. योगिता पहले ही अर्चना-परमीत के घर शिफ्ट हो गई थीं. अब छोटे बेटे आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा का भी घर में स्वागत हो गया है. 

सबसे खास पल तो आयुष्मान का वो अंदाज था, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को गोद में उठाकर घर में एंट्री कराई. यह देखकर पूरा परिवार मुस्कुरा उठा. अर्चना पूरन सिंह ने खुद अपनी नई 'छोटी बहू रानी' का खास अंदाज में स्वागत किया. उन्होंने समीक्षा को गले लगाकर घर का हिस्सा बना लिया. परमीत सेठी ने भी ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया.

आर्यमन, योगिता और आयुष्मान ने मिलकर समीक्षा के पुराने फ्लैट से सारा सामान पैक करवाकर नए घर लाया. समीक्षा ने दहेज में अपना प्यार, कुछ खूबसूरत सामान और ढेर सारी उम्मीदें लेकर घर में प्रवेश किया. परिवार वाले उन्हें देखकर बेहद खुश नजर आए. आर्यमन और योगिता जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं. अर्चना-परमीत ने दोनों को नया घर गिफ्ट किया है, जहां अभी रेनोवेशन का काम चल रहा है. फिलहाल पूरा परिवार एक छत के नीचे खुशियों से भरा हुआ है. 

अर्चना पूरन सिंह अक्सर अपने परिवार को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. उनके फैंस भी इस डबल खुशी पर काफी एक्साइटेड हैं. आयुष्मान और समीक्षा की जोड़ी को देखकर फैंस कह रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट लग रहे हैं. यह देखना अच्छा लग रहा है कि अर्चना पूरन सिंह का परिवार कितना मॉडर्न और सपोर्टिव है. बेटों की खुशी को उन्होंने बिना किसी शिकायत के स्वीकार किया और दोनों लड़कियों को बेटी की तरह अपनाया.