IPL 2026

'अल्लाह को मांस-खून नहीं चाहिए...', बकरीद पर 'रामायण' के 'लक्ष्मण' की बहू सारा खान का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में सारा खान ने लिखा- 'ईद-उल-अज़्हा सिर्फ जश्न, नए कपड़े, खाना या रस्मों तक सीमित नहीं है. यह आस्था की गहराई की याद दिलाता है. हजरत इब्राहिम की कहानी हमें सिखाती है कि अल्लाह पर पूरा भरोसा, नीयत की सच्चाई, दिल की पाकीजगी और जो सबसे ज़्यादा प्यारा हो, उसे अल्लाह के लिए कुर्बान करने का साहस.'

x
Antima Pal

Sara Khan On Bakri Eid 2026: टीवी एक्ट्रेस सारा खान, जिन्हें सुनील लहरी (रामायण के लक्ष्मण) की बहू के रूप में भी जाना जाता है, इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. बकरीद के मौके पर सारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पशु बलि की जगह compassion और मदद की अपील की है.

'रामायण' के 'लक्ष्मण' की बहू सारा खान का वीडियो वायरल

28 मई को पोस्ट किए गए इस वीडियो में सारा खान ने लिखा- 'ईद-उल-अज़्हा सिर्फ जश्न, नए कपड़े, खाना या रस्मों तक सीमित नहीं है. यह आस्था की गहराई की याद दिलाता है. हजरत इब्राहिम की कहानी हमें सिखाती है कि अल्लाह पर पूरा भरोसा, नीयत की सच्चाई, दिल की पाकीजगी और जो सबसे ज़्यादा प्यारा हो, उसे अल्लाह के लिए कुर्बान करने का साहस.'

सारा ने आगे कहा- 'अल्लाह को मांस या खून की कोई जरूरत नहीं है. अल्लाह देखता है हमारे तक़वा को, हमारी नीयत को, compassion को और आज्ञाकारिता को.' उन्होंने जोर देकर कहा कि कुर्बानी का असली मतलब है दया, सदका, शुक्रगुज़ारी और ज़रूरतमंदों के साथ बांटना.

'अल्लाह को मांस-खून नहीं चाहिए...'

अपने संदेश में एक्ट्रेस ने लिखा- 'इस ईद पर हम याद रखें कि कुर्बानी का दिल mercy, charity और sharing में है. भूखे को खाना खिलाएं, बेसहारा की मदद करें, और खुद को बेहतर इंसान बनाएं. हमारा sacrifice हमारा ego होना चाहिए और इनाम एक साफ दिल. ईद मुबारक.' यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गया. 

सारा खान, जो पहले 'सास भाभी' और कई अन्य शोज में नजर आ चुकी हैं, अक्सर सोशल मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं. उनके इस बयान को कुछ लोगों ने सराहा तो कुछ ने धार्मिक रस्मों पर टिप्पणी बताकर आलोचना भी की.  सारा का यह मैसेज बकरीद के त्योहार को और ज़्यादा अर्थपूर्ण बनाने की कोशिश लगता है. उन्होंने साफ़ कहा कि त्योहार का मकसद सिर्फ रस्म निभाना नहीं, बल्कि इंसानियत को निखारना है.

 सारा खान का बैकग्राउंड

सारा खान सुनील लहरी की पुत्रवधू हैं. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है और समय-समय पर पॉजिटिव मैसेजेस के लिए जानी जाती हैं.