menu-icon
India Daily

'लोगों को मेरी खुशी से तकलीफ क्यों?', श्री श्री रविशंकर से मिलने पहुंचीं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला; Video

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपनी खुशहाल और बबली नेचर को लेकर होने वाले ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है. हाल ही में श्री श्री रविशंकर के सत्संग में शामिल हुई आकांक्षा चमोला ने बताया कि लोगों की जजमेंट की वजह से उन्हें खुश रहने पर भी गिल्ट महसूस होता है.

antima
Edited By: Antima Pal
'लोगों को मेरी खुशी से तकलीफ क्यों?', श्री श्री रविशंकर से मिलने पहुंचीं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला; Video
Courtesy: x

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपनी खुशहाल और बबली नेचर को लेकर होने वाले ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है. हाल ही में श्री श्री रविशंकर के सत्संग में शामिल हुई आकांक्षा चमोला ने बताया कि लोगों की जजमेंट की वजह से उन्हें खुश रहने पर भी गिल्ट महसूस होता है.

सत्संग के दौरान आकांक्षा ने कहा- 'मेरा नाम आकांक्षा  चमोला है. मैं मुंबई से हूं और एक अभिनेत्री हूं. हमारे इंडस्ट्री में जो भी हम करते हैं, लोग सार्वजनिक रूप से हमें जज करने लगते हैं. मुझे गिल्ट फील होता है क्योंकि मैं बहुत खुश रहती हूं, bubbly हूं और एनर्जी से भरी रहती हूं. आप हमेशा कहते हैं कि मुस्कुराते रहो, खुश रहो और हंसते रहो, लेकिन जब मैं ऐसा करती हूं तो लोग offended हो जाते हैं.'

आकांक्षा ने आगे कहा कि उनकी carefree और joyful नेचर को लोग पसंद नहीं करते. वे लगातार जजमेंट और नेगेटिव कमेंट्स का सामना करती रहती हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत की तारीफ हो रही है.

गौरव खन्ना व्यस्त हैं शूटिंग में

आकांक्षा  के पति गौरव खन्ना फिलहाल ‘Khatron Ke Khiladi 15’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. वे ‘Bigg Boss 19’ के विजेता भी हैं. पति के व्यस्त शेड्यूल के बीच आकांक्षा  सत्संग में शामिल हुईं और अपनी मानसिक स्थिति पर खुलकर चर्चा की.

श्री श्री रविशंकर की सलाह

श्री श्री रविशंकर ने आकांक्षा  की बात को ध्यान से सुना और उन्हें सलाह दी कि खुशी को व्यक्त करते समय बैलेंस बनाए रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि खुश रहना अच्छी बात है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में इसे थोड़ा संतुलित तरीके से दिखाना चाहिए ताकि लोग इसे गलत न समझें. सोशल मीडिया पर चर्चा इस क्लिप के वायरल होने के बाद फैंस ने आकांक्षा को सपोर्ट किया. 

कई यूजर्स ने लिखा कि खुश रहना किसी की मजबूरी नहीं होनी चाहिए. कुछ ने कहा कि सेलेब्रिटीज पर जजमेंट की संस्कृति को बदलना चाहिए. वहीं कुछ लोग आकांक्षा की ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी कमजोरी openly शेयर की. आकांक्षा  चमोला टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. पति गौरव खन्ना के साथ उनका रिश्ता भी फैंस को काफी पसंद है.