menu-icon
India Daily

ढिंचैक पूजा ने रचाई शादी! दुल्हन बनकर आईं, फैंस को नहीं दिखाया पति का चेहरा

मशहूर सनसनी ढिंचैक पूजा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. बिग बॉस 11 की पूर्व कंटेस्टेंट और 'सेल्फी मैंने ले ली आज' जैसी वायरल गानों की क्वीन पूजा ने अपनी शादी की खुशखबरी साझा कर दी है.

antima
Edited By: Antima Pal
ढिंचैक पूजा ने रचाई शादी! दुल्हन बनकर आईं, फैंस को नहीं दिखाया पति का चेहरा
Courtesy: x

Dhinchak Pooja Wedding: इंटरनेट की मशहूर सनसनी ढिंचैक पूजा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. बिग बॉस 11 की पूर्व कंटेस्टेंट और 'सेल्फी मैंने ले ली आज' जैसी वायरल गानों की क्वीन पूजा ने अपनी शादी की खुशखबरी साझा कर दी है. पूजा ने अपनी मेहंदी, हल्दी और संगीत समारोह की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए. 

ढिंचैक पूजा ने रचाई शादी! 

लाल-पीले दुल्हनिया लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही पूजा अपने नए जीवन साथी के साथ नजर आईं, लेकिन उन्होंने पति का चेहरा जानबूझकर छिपा रखा है. इससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. एक वीडियो शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन लिखा- 'Some clips of my marriage, I will share more.' 

इससे पहले उन्होंने फैंस को टीज करते हुए लिखा था- 'Get ready for marriage #dhinchakpooja #bride' पोस्ट्स देखते ही फैंस की टिप्पणियों का सैलाब आ गया. सोशल मीडिया यूजर्स ने ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'अब 'शादी मैंने कर ली आज' वाला गाना कब रिलीज कर रही हो पूजा जी?' कुछ ने तो सीधे पूछ लिया- 'पति का चेहरा कब दिखाओगी?' मीम्स और ह्यूमर से भरे कमेंट्स की भरमार है. कोई कह रहा है 'ढिंचैक पूजा अब ढिंचैक वाइफ बन गई', तो कोई 'सेल्फी नहीं, अब शादी वाली फोटो ले लो' लिख रहा है.

'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाने से हुईं रातोंरात मशहूर

ढिंचैक पूजा को 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर' जैसे गानों ने रातोंरात स्टार बना दिया था. उनका यूट्यूब और इंस्टाग्राम हमेशा से ट्रेंडिंग रहता है. बिग बॉस 11 में उनका किरदार भी काफी चर्चा में रहा था. अब शादी की खबर ने उनके फैंस को दोहरा झटका दिया है – खुशी और हैरानी दोनों.

फिलहाल पूजा ने पति की पहचान को गुप्त रखा है. फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही वो पूरी डिटेल्स शेयर करेंगी. क्या पति भी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हैं? या फिर वो आम इंसान हैं? ये सवाल अभी सबके मन में घूम रहा है.