बाप दादा नवाब, पिता की 1200 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1 ग्रीन टी बैग बार बार यूज करती हैं ये कंजूस

सारा अली खान शाही पटौदी परिवार से आती हैं, लेकिन उनकी आदतें काफी सादगी भरी हैं. सैफ अली खान की बेटी सारा ने खुद बताया था कि वह एक ग्रीन टी बैग को दोबारा इस्तेमाल करती हैं और फिजूलखर्ची से बचती हैं.

Instagram
Babli Rautela

सारा अली खान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने बेबाक और चुलबुले अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. 12 अगस्त 1995 को मुंबई में जन्मी सारा अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं. वह पटौदी के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में सादगी और बचत की आदतों के कई किस्से बेहद दिलचस्प हैं.

सारा के पिता सैफ अली खान पटौदी परिवार के नवाब रहे हैं और बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में उनकी गिनती होती है. मीडिया रिपोर्ट्स में सैफ अली खान की संपत्ति करीब 1200 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके बावजूद सारा को महंगी चीजों पर बेवजह पैसा खर्च करना पसंद नहीं है. उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में अपनी बचत की आदतों से जुड़े मजेदार किस्से साझा किए हैं.

एक ग्रीन टी बैग को बार बार करती हैं इस्तेमाल

सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह ग्रीन टी का एक बैग सिर्फ एक कप चाय बनाकर फेंक नहीं देतीं. वह उसी टी बैग को दोबारा इस्तेमाल करके दूसरी कप ग्रीन टी भी बना लेती हैं. उनका मानना है कि अगर किसी चीज का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है तो उसे तुरंत फेंकने की जरूरत नहीं है. सारा की यह बात सुनकर फैंस भी काफी हैरान हुए थे, क्योंकि जिस शाही परिवार से वह आती हैं, वहां ऐसी बचत की आदत की उम्मीद कम ही की जाती है.


1600 रुपये के तौलिए पर मां को लगाई थी डांट

सारा ने एक और मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि उनकी मां अमृता सिंह एक बार करीब 1600 रुपये का तौलिया खरीदकर घर लाई थीं. सारा को यह देखकर काफी हैरानी हुई. उन्होंने अपनी मां से कहा था कि वैनिटी वैन में ऐसे तौलिए मुफ्त में मिल जाते हैं, फिर इसके लिए अलग से पैसे खर्च करने की क्या जरूरत है. सारा का यह किस्सा उनकी फिजूलखर्ची से बचने वाली सोच को दिखाता है. हालांकि, उनके फैंस अक्सर इन किस्सों को उनकी मजेदार और बेबाक पर्सनैलिटी का हिस्सा मानते हैं.

पढ़ाई के दौरान भी खूब करती थीं शरारत

सारा सिर्फ बचत के किस्सों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बचपन की शरारतों के लिए भी चर्चा में रही हैं. उन्होंने बताया था कि उन्हें जियोग्राफी की क्लास में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी. एक बार उन्होंने क्लास के दौरान गोंद यानी फेविकोल की बोतल पंखे की तरफ फेंक दी. बोतल पंखे से टकराकर टूट गई और फेविकोल पंखे तथा उसके आसपास फैल गया.

इस घटना के बाद स्कूल में काफी हंगामा हुआ था. मामला इतना बढ़ गया था कि सारा को स्कूल से सस्पेंड करने की बात तक होने लगी थी. हालांकि, आज वह इस घटना को अपने बचपन की मजेदार याद के तौर पर याद करती हैं.