US Israel Iran War

सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा नया घर, ग्रह प्रवेश में भावुक नोट शेयर कर कहा- 'यह सिर्फ घर नहीं...'

सान्या ने 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से डेब्यू किया था, जहां उन्होंने बबीता कुमारी फोगट का रोल प्ले किया. फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद 'बधाई हो', 'पंगा', 'लाठी', 'मिसेज', 'कठल' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको इम्प्रेस किया.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने करियर की मेहनत और सपनों को साकार करते हुए मुंबई में नया घर खरीद लिया है. 34 साल की सान्या ने 14 मार्च 2026 को इंस्टाग्राम पर ग्रह प्रवेश की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, साथ ही एक दिल छू लेने वाला इमोशनल मैसेज लिखा. उन्होंने इसे 'सपनों और मेहनत के सालों' का नतीजा बताया.

सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा नया घर

सान्या ने पोस्ट में लिखा, 'हर हर महादेव. सालों की ड्रीमिंग, वर्किंग, लर्निंग और ग्रोइंग... इस घर की हर दीवार मुझे याद दिलाएगी कि पेशेंस और फेथ का रिजल्ट कितना सुंदर हो सकता है. पूरे सफर में मेरी फैमिली और फ्रेंड्स का ट्रस्ट मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा. यह सिर्फ एक घर नहीं है, बल्कि मेरी जर्नी का छोटा सा हिस्सा है. वेलकम टू माय घर.' ग्रह प्रवेश की सेरेमनी में सान्या की फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स मौजूद थे. उन्होंने पिंक-एंड-व्हाइट साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. 

पूजा के दौरान कैद किए गए पलों में उनका घर पारंपरिक तरीके से सजा हुआ दिखा. एक दिलकश वीडियो में सान्या की दादी खिड़की से बाहर झांकती नजर आईं, जिसने सबके दिल को छू लिया. यह पल फैमिली बॉन्डिंग का शानदार उदाहरण बना.

'दंगल' से मिली पहचान

सान्या ने 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से डेब्यू किया था, जहां उन्होंने बबीता कुमारी फोगट का रोल प्ले किया. फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद 'बधाई हो', 'पंगा', 'लाठी', 'मिसेज', 'कठल' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको इम्प्रेस किया. सान्या ने हमेशा मेहनत और पैशन पर जोर दिया है और यह नया घर उनके संघर्ष और सफलता का प्रतीक है.

फैंस और इंडस्ट्री वाले इस खुशी के मौके पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई ने कमेंट्स में लिखा कि यह देखकर इंस्पायरेशन मिल रहा है. सान्या की यह उपलब्धि बताती है कि सपने कितने भी बड़े हों, लगातार मेहनत और सपोर्ट से वे पूरे हो सकते हैं. यह नया घर सान्या के लिए सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि उनकी जर्नी का एक खूबसूरत चैप्टर है. फैंस अब उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.