'उसकी भी नहीं चली...', आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर समय रैना का तगड़ा तंज; राघव जुयाल भी रह गए दंग
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी. फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस नहीं कर पाई. समय रैना ने इसी बात को पकड़कर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा. उनका स्टाइल हमेशा की तरह बिना लाग-लपेट के रहा, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं.
Indias Got Latent season 2: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपनी तेज-तर्रार और बेधड़क हॉयूमर के लिए मशहूर हैं. इंडिया गॉट लेटेंट सीजन 2 के नए एपिसोड में समय ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया और अलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' को लेकर ऐसा मजाक किया कि पूरा पैनल हंसते-हंसते लोट-पोट हो गया.
एपिसोड में राघव जुयाल और निहारिका एनएम अपनी आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का प्रमोशन कर रहे थे. मुन्नवर फारुकी और रोहन जोशी पैनलिस्ट के रूप में मौजूद थे. राघव जब अपनी फिल्म का जिक्र कर रहे थे तो समय रैना ने मजाक में पूछ लिया- 'कितनी बार खुद ही बताना पड़ेगा, तो कैसा स्टार है तू?'
Also Read
राघव ने जवाब में अलिया भट्ट का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि अलिया भी खुद 'इंडिया गॉट लेटेंट' पर आकर अपनी फिल्म 'अल्फा' का प्रमोशन कर चुकी हैं. राघव की इस बात पर समय रैना ने तुरंत कटाक्ष करते हुए कहा- 'उसकी भी नहीं चली फिर...'
यह सुनते ही पूरा पैनल हंस पड़ा. राघव जुयाल तो बोलते ही रह गए. समय का यह एक लाइन वाला तंज इतना हिट हो गया कि क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
अल्फा का प्रमोशन और फ्लॉप टॉक
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी. फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस नहीं कर पाई. समय रैना ने इसी बात को पकड़कर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा. उनका स्टाइल हमेशा की तरह बिना लाग-लपेट के रहा, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं.
समय रैना न सिर्फ तेज जवाब देते हैं बल्कि मौके का फायदा उठाकर परफेक्ट टाइमिंग से मजाक करते हैं. इस बार भी उन्होंने राघव की बात को पलटकर पूरा माहौल हंसी से भर दिया. राघव जुयाल भी हंसते हुए इस तंज का मजा लेते नजर आए.