menu-icon
India Daily

'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के पहले एपिसोड की गेस्ट बनेंगी आलिया भट्ट और शरवरी, समय रैना ने खुद किया कंफर्म

समय रैना ने इंस्टाग्राम पर शो के पहले एपिसोड का यूट्यूब लिंक शेयर किया. थंबनेल में आलिया और शरवरी खूब हंसते हुए दिख रही हैं. आलिया ने सिर पर 'Alpha' लिखी कैप पहनी हुई है. फोटो में समय रैना के साथ कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज सिंह घई भी नजर आ रहे हैं. 

antima
Edited By: Antima Pal
'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के पहले एपिसोड की गेस्ट बनेंगी आलिया भट्ट और शरवरी, समय रैना ने खुद किया कंफर्म
Courtesy: X

Indias Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना ने अपनी पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करने का ऐलान कर दिया है. शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ गेस्ट के रूप में नजर आएंगी. समय रैना ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है.

'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 की धमाकेदार वापसी

समय रैना ने इंस्टाग्राम पर शो के पहले एपिसोड का यूट्यूब लिंक शेयर किया. थंबनेल में आलिया और शरवरी खूब हंसते हुए दिख रही हैं. आलिया ने सिर पर 'Alpha' लिखी कैप पहनी हुई है. फोटो में समय रैना के साथ कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज सिंह घई भी नजर आ रहे हैं. 

Indias Got Latent 2

Indias Got Latent 2 X

लिंक शेयर करते हुए समय ने आलिया और शरवरी को टैग किया और कैप्शन लिखा – 'क्या हम शो शुरू करने के लिए तैयार हैं?' लगभग एक महीने पहले शो के सेट पर आलिया और शरवरी की एक तस्वीर वायरल हो गई थी, जिसके बाद फैंस को अंदाजा हो गया था कि दोनों अभिनेत्रियां शो में गेस्ट बनकर आ सकती हैं. अब समय रैना के पोस्ट ने इस खबर को आधिकारिक बना दिया है. खास बात यह है कि एपिसोड एक साथ यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा.

फैंस का जबरदस्त उत्साह

फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर लोग समय रैना की वापसी की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'भाई बैन हुए, पूरा सीजन डिलीट किया और अब नेटफ्लिक्स डील के साथ वापसी… इंटरनेट कल्चर का पीक!' दूसरे यूजर ने इसे 'भारतीय डिजिटल कंटेंट की सबसे बड़ी कमबैक' बताया. कई लोग मजाक भी कर रहे हैं कि आलिया के सामने समय 'धुरंधर' वाला जोक जरूर मारेंगे.

सीजन 1 का विवाद और वापसी

'इंडियाज गॉट लेटेंट' का पहला सीजन पिछले साल बड़े विवाद में फंस गया था. पॉडकास्टर रणवीर इलाहबादिया के एक कमेंट के कारण शो पर भारी आलोचना हुई थी. इसके बाद समय रैना ने पूरे सीजन के एपिसोड डिलीट कर दिए थे. कई एफआईआर दर्ज हुईं और पैनलिस्ट्स पर सोशल मीडिया पर भी काफी दबाव बना. इस पूरे मामले के बाद समय रैना ने पूरे देश में अपना स्टैंडअप स्पेशल 'Still Alive' का टूर किया और हाल ही में इसे यूट्यूब पर अपलोड किया. 

अब नेटफ्लिक्स के साथ नए सीजन के जरिए उनकी मजबूत वापसी हो रही है. आलिया भट्ट और शरवरी फिलहाल यशराज फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' की तैयारी में हैं. यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शो में दोनों अभिनेत्रियों का आना फिल्म के प्रमोशन के लिए भी अच्छा मौका साबित हो सकता है.