बिग बॉस 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, 'बाबा' कहने पर दिया तीखा जवाब; वीडियो वायरल

सलमान खान बिग बॉस 20 के होस्ट के रूप में वापस लौट आए हैं. शुक्रवार, 4 सितंबर को उन्होंने मुंबई में शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग शुरू कर दी. प्रीमियर रविवार को होने वाला है. सेट से निकली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

X
Antima Pal

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस 20 के होस्ट के रूप में वापस लौट आए हैं. शुक्रवार, 4 सितंबर को उन्होंने मुंबई में शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग शुरू कर दी. प्रीमियर रविवार को होने वाला है. सेट से निकली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बिग बॉस 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान

सलमान खान उस दिन डार्क ब्लू डेनिम जींस, ब्लैक टी-शर्ट और अपनी पसंदीदा काउबॉय हैट में काफी स्टाइलिश नजर आए. बिग बॉस के स्टेज पर उन्होंने कुछ पल पैपराजी के लिए पोज़ भी दिए. लेकिन जल्द ही उनका मूड बदल गया.

एक वायरल वीडियो में पैपराजी उन्हें 'बाबा' कहकर पुकारते सुनाई देते हैं. इस पर सलमान ने तुरंत तीखा जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'बाबा? ये तेरा काम नहीं है. मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है.' इसके बाद जब फोटोग्राफर बार-बार फोटो खींचने को कहने लगे तो सलमान साफ तौर पर नाराज नजर आए. उन्होंने चिढ़ते हुए कहा, 'फोटोज… फोटोज… फोटोज.'


इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर खासी चर्चा छेड़ दी है. कई यूजर्स सलमान की प्रतिक्रिया पर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग सोच रहे हैं कि क्या उन्हें 'बाबा' कहने से गुस्सा आया या बार-बार फोटो के लिए परेशान करने से. वीडियो से साफ नहीं पता चलता कि असली वजह क्या थी.

सलमान खान लंबे समय से बिग बॉस के होस्ट हैं और हर सीजन में उनकी एंट्री का अलग ही जलवा होता है. इस बार भी सेट से निकल रही क्लिप्स फैंस का ध्यान खींच रही हैं. शो की शूटिंग शुरू होते ही उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है.

बिग बॉस 20 का प्रीमियर जल्द होने वाला है और सलमान की वापसी से दर्शकों में काफी उत्साह है. सेट पर उनका ये पल एक बार फिर याद दिलाता है कि सलमान खान कैमरे के सामने हमेशा अपने अंदाज में रहते हैं. चाहे पोज़ देना हो या कोई बात, वे अपनी बात साफ-साफ रख देते हैं.