सलमान खान अब छोड़ने वाले हैं गैलेक्सी अपार्टमेंट? 50 साल पुराना घर छोड़कर बनवाएंगे समंदर किनारे नया बंगला!
सलमान खान पिछले 50 साल से ज्यादा समय से बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं. यह घर उनके फैंस के लिए भी बेहद खास रहा है. यहां रोज सुबह-शाम फैंस की भीड़ लगती थी. लेकिन अब सुरक्षा कारणों से सलमान इस घर को छोड़ने का फैसला ले सकते हैं.
मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही अपने आइकोनिक घर गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अब बंद्रा में समंदर की ओर फेसिंग नया 6 मंजिला घर बनवाने की योजना बना रहे हैं. यह खबर सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता के बाद आई है.
सलमान खान पिछले 50 साल से ज्यादा समय से बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं. यह घर उनके फैंस के लिए भी बेहद खास रहा है. यहां रोज सुबह-शाम फैंस की भीड़ लगती थी. लेकिन अब सुरक्षा कारणों से सलमान इस घर को छोड़ने का फैसला ले सकते हैं.
क्या है मामला?
अप्रैल 2025 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी. दो बाइक सवार युवकों ने सलमान के घर के बाहर गोलियां चलाईं. ये लोग जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े बताए गए. इस घटना के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई. उन्हें Y+ सुरक्षा कवर दिया गया है.
Also Read
रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान अब अपनी मां सलमा खान के नाम वाले प्लॉट पर बंद्रा के चिंबई इलाके में नया घर बनवाना चाहते हैं. यह जगह गैलेक्सी अपार्टमेंट से सिर्फ कुछ सौ मीटर की दूरी पर है. नया घर समंदर के नजदीक होगा, जिसमें बेहतर प्राइवेसी और हाई-लेवल सिक्योरिटी की व्यवस्था होगी. पूरे परिवार के लिए यह ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगा.
अभी तक सलमान खान या उनके परिवार की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्लानिंग चल रही है. सलमान खान इस समय अपनी फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं.