West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

बॉलीवुड डेब्यू करते ही साई पल्लवी का करियर हुआ भुस! एक फ्लॉप फिल्म ने 11 सालों की मेहनत पर फेरा पानी

साउथ सिनेमा में लगातार हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है. पहली हिंदी फिल्म को मिले कमजोर रिस्पॉन्स के बाद अब उनके शानदार रिकॉर्ड पर सवाल उठने लगे हैं.

AI
Babli Rautela

साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली साई पल्लवी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इन दिनों एक्ट्रेस अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खबरों में बनीं हुईं हैं. अपनी दमदार एक्टिंग, सिंपल लाइफस्टाइल और नेचुरल स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर एक्ट्रेस पिछले 11 सालों से अपनी अलग पहचान बनाने के लिए जी जान से मेहनत कर रही हैं. उन्होंने बिना ज्यादा ग्लैमर और विवादों के सिर्फ अपने काम के दम पर करोड़ों लोगों के दिल में जगह बनाई है. लेकिन अब उनकी पहली हिंदी फिल्म 'एक दिन' के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की बहस शुरू हो गई है.

बता दें की साई पल्लवी का नाम उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जो हमेशा कंटेंट बेस्ड फिल्मों में देखी जाती हैं. देखा जाए तो साई पल्लवी की फिल्मों में एक्टिंग और फिल्म की कहानी को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ तक सीमित देश के हर कोने तक फैली हुई है.

2015 में शुरू किया था फिल्मीं सफर

बता दें की साई पल्लवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में आई मलयालम फिल्म प्रेमम से की थी. यह फिल्म रिलीज होते ही बड़ी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और साई पल्लवी देखते ही देखते साउथ सिनेमा की स्टार बन गईं. फिल्म में उनके नेचुरल अभिनय और सादगी ने काफी ज्यादा लोगों प्रभावित किया. इसके बाद उन्होंने लगातार कई शानदार फिल्मों में काम किया. जिसमें फिदा, लव स्टोरी, जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं. इन सबके बीच खास बात यह रही कि इतने लंबे करियर में उनकी किसी भी  फिल्म को लेकर कभी विवाद नहीं हुआ है.

बॉलीवुड डेब्यू से बढ़ी मुश्किलें

अब हाल ही में एक्ट्रेस ने 'एक दिन' के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा. उनकी पहली हिंदी फिल्म जुनैद खान के साथ 1 मई को थिएटर में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिले जुले रिव्यू मिले. कुछ लोगों ने फिल्म की कहानी को कमजोर बताया तो कुछ ने साई पल्लवी के हिंदी डिक्शन पर सवाल खड़े कर दिए. वहीं कई दर्शकों का कहना था कि बॉलीवुड ऑडियंस उन्हें उस तरह स्वीकार नहीं कर पा रही जिस तरह उनकी साउथ ऑडियंस करती है.

बसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब खुद साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में कहा कि शायद फिल्म में उनकी कास्टिंग फिट नहीं बैठी. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई.