पहले PM मोदी की फोटो वाला हार पहनकर मचाई सनसनी, अब रेड कार्पेट पर घूंघट डाले छाई ये हसीना, कान्स में मचाया धमाल
रुचि गुज्जर ने गुलाबी रंग का खूबसूरत घाघरा-चोली पहना. इस ड्रेस पर सिल्वर जरी की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी. डिजाइनर रूपा शर्मा द्वारा तैयार ये आउटफिट राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को दर्शाता था. रुचि ने इसके साथ पारंपरिक राजस्थानी गहने और चूड़ियां भी पहनीं.
Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल हमेशा ग्लैमर, डिजाइनर गाउंस और बोल्ड लुक्स का पर्याय रहा है. लेकिन इस बार 79वें कान्स में बॉलीवुड अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने पूरी तरह अलग अंदाज में एंट्री की. जहां बाकी एक्ट्रेसेस चमकदार गाउंस में नजर आ रही थीं, वहीं रुचि पारंपरिक राजस्थानी घाघरा-चोली और घूंघट में रेड कारपेट पर पहुंचीं. उनका ये लुक देखकर सब हैरान रह गए.
रेड कार्पेट पर घूंघट डाले छाई ये हसीना
रुचि गुज्जर ने गुलाबी रंग का खूबसूरत घाघरा-चोली पहना. इस ड्रेस पर सिल्वर जरी की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी. डिजाइनर रूपा शर्मा द्वारा तैयार ये आउटफिट राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को दर्शाता था. रुचि ने इसके साथ पारंपरिक राजस्थानी गहने और चूड़ियां भी पहनीं. सबसे खास बात थी उनका पारदर्शी घूंघट. पहले उन्होंने चेहरा घूंघट से ढका, फिर धीरे-धीरे घूंघट हटाकर मुस्कुराते हुए पोज दिया. इस पूरे लुक ने न सिर्फ ध्यान खींचा बल्कि गहरी सोशल मैसेज भी दिया.
रुचि का कहना है कि उन्होंने ये अटायर जानबूझकर चुना. उनका मकसद महिलाओं की आजादी, उनकी पहचान और समाज में हो रहे सकारात्मक बदलाव की आवाज उठाना था. घूंघट का इस्तेमाल उन्होंने प्रतीक के रूप में किया. पहले घूंघट ओढ़कर उन्होंने पुरानी सोच को दिखाया और फिर उसे हटाकर महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश दिया.
राजस्थानी संस्कृति से प्रेरित ये लुक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय परंपरा को भी गर्व के साथ पेश करता था. रुचि गुज्जर इससे पहले भी सुर्खियों में रही हैं. पिछले साल उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो वाला हार पहनकर काफी वायरल हुई थीं. उनका हमेशा से ही देश और संस्कृति से जुड़ा रहना दिखता है. सोशल मीडिया पर रुचि का ये लुक तेजी से चर्चा में है. कई लोग उनकी हिम्मत और यूनिक स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं.
रुचि गुज्जर ने साबित कर दिया कि बड़े-बड़े इंटरनेशनल फेस्टिवल पर सिर्फ महंगे गाउंस ही नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और सोशल मैसेज वाला अंदाज भी कमाल कर सकता है.