'आरआरआर' फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली भी हुए 'धुरंधर 2' के कायल, रणवीर सिंह की तारीफ में कह दी ये बात

राजामौली ने लिखा- 'मुझे धुरंधर-1 बहुत पसंद आई थी, लेकिन 'द रिवेंज' ने मूल फिल्म को स्केल और आत्मा दोनों में पीछे छोड़ दिया है.' उन्होंने फिल्म के लेखन, कास्टिंग, तकनीकी पक्ष, संगीत, वर्ल्ड डिजाइन और निर्देशन को फ्लॉलेस बताया. खासकर भावनात्मक गहराई की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है.'

x
Antima Pal

मुंबई: मशहूर फिल्मकार एसएस राजामौली ने रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ की है. 'आरआरआर' के डायरेक्टर राजामौली ने सोशल मीडिया पर फिल्म की समीक्षा शेयर करते हुए निर्देशक आदित्य धर, रणवीर सिंह और आर माधवन को बधाई दी. उन्होंने इसे एकदम परफेक्ट और भावनात्मक रूप से मजबूत फिल्म बताया है.

एसएस राजामौली भी हुए 'धुरंधर 2' के कायल

राजामौली ने लिखा- 'मुझे धुरंधर-1 बहुत पसंद आई थी, लेकिन 'द रिवेंज' ने मूल फिल्म को स्केल और आत्मा दोनों में पीछे छोड़ दिया है.' उन्होंने फिल्म के लेखन, कास्टिंग, तकनीकी पक्ष, संगीत, वर्ल्ड डिजाइन और निर्देशन को फ्लॉलेस बताया. खासकर भावनात्मक गहराई की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है.

रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर की तारीफ

फिल्म की लंबाई 4 घंटे होने पर भी राजामौली ने कहा कि इसमें हिम्मत लगती है ऐसी फिल्म बनाने और रिलीज करने की. दर्शक आखिरी फ्रेम तक सीट पर चिपके रहते हैं. उन्होंने प्लॉट ट्विस्ट्स की सराहना की, जो भावनाओं से भरे होते हैं और असली तनाव पैदा करते हैं. रणवीर सिंह के अभिनय पर राजामौली ने कहा- 'रणवीर, क्या परफॉर्मेंस है यार! बहन के साथ शेड वाली सीक्वेंस एक्टिंग की मास्टरक्लास है. शुरुआत से लेकर दिल दहला देने वाले क्लाइमैक्स तक, आपने हमें हमजा और जसकीरत दोनों के रूप में मंत्रमुग्ध कर दिया.' 

आर माधवन के सपोर्टिंग रोल में कह दी ये बात

उन्होंने रणवीर को टैग करते हुए उनकी एक्टिंग की जमकर वाहवाही की. आर माधवन के सपोर्टिंग रोल की खास तारीफ करते हुए राजामौली ने लिखा- 'माधवन जी, आपने राष्ट्र की बेबसी और निराशा को इतनी अच्छी तरह निभाया कि हमारी सफलता आपकी सफलता लगी.' उन्होंने पूरे टीम को इस जबरदस्त सफलता के लिए बधाई दी.

फिल्म ने दूसरे दिन भी किया शानदार कलेक्शन

'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई है, जो धुरंधर सीरीज की दूसरी फिल्म है. यह स्पाई-एक्शन ड्रामा है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार भी हैं. रिलीज के साथ ही यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की खबरें आई हैं.

राजामौली की तारीफ से फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ गई है. कई सेलिब्रिटी पहले ही इसकी तारीफ कर चुके हैं. यह फिल्म भावनाओं, एक्शन और ड्रामे का शानदार मिश्रण है, जो दर्शकों को थिएटर में बांधे रखती है.