'राजा शिवाजी' को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देख इमोशनल हुए रितेश देशमुख, वीडियो शेयर कर जानें क्या अपील की?

रितेश ने कहा- 'नमस्कार! हमने छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित फिल्म राजा शिवाजी रिलीज की है. आपने इसे अपनी आंखों से देखा और इतना प्यार दिया है. पूरी टीम और मैं आपका बहुत आभारी हूं.' उन्होंने आगे कहा- 'मैं सिर्फ एक ही रिक्वेस्ट करना चाहता हूं. बहुत से लोग थिएटर में वीडियो बना रहे हैं और ऑनलाइन पोस्ट कर रहे हैं. कृपया वीडियो न पोस्ट करें.'

x
Antima Pal

मुंबई: अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई को रिलीज हुई है और दर्शकों के बीच जबरदस्त प्यार पा रही है. फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर रितेश भावुक हो गए और उन्होंने दर्शकों से एक खास अपील की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर थिएटर में फिल्म के वीडियो स्पॉइलर न डालने की गुजारिश की है.

रितेश ने कहा- 'नमस्कार! हमने छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर आधारित फिल्म राजा शिवाजी रिलीज की है. आपने इसे अपनी आंखों से देखा और इतना प्यार दिया है. पूरी टीम और मैं आपका बहुत आभारी हूं.' उन्होंने आगे कहा- 'मैं सिर्फ एक ही रिक्वेस्ट करना चाहता हूं. बहुत से लोग थिएटर में वीडियो बना रहे हैं और ऑनलाइन पोस्ट कर रहे हैं. कृपया वीडियो न पोस्ट करें.'

रितेश ने साफ कहा कि जो लोग अभी फिल्म नहीं देख पाए हैं, उन्हें भी फिल्म के सप्राइज और मजा पूरा-पूरा मिलना चाहिए. अगर शेयर करना ही है तो सिर्फ स्टिल फोटो शेयर करें, लेकिन वीडियो नहीं. 'लेट देम एंजॉय' कहते हुए रितेश ने दर्शकों से फिल्म का पूरा अनुभव बरकरार रखने की बात कही.

फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित

फिल्म राजा शिवाजी में रितेश के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख भी नजर आ रही हैं. इसके अलावा अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे दिग्गज कलाकारों की जबरदस्त कास्ट है. फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जो दर्शकों को खास तौर पर छू रही है.

रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफों के पुल बंधे हुए हैं. कई लोग कह रहे हैं कि फिल्म एंटरटेनमेंट के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी बहुत मजबूत है. दूसरी ओर इसी दिन रिलीज हुई जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन को दर्शकों से खासा नकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है. रितेश देशमुख का यह भावुक संदेश फिल्म प्रेमियों के बीच काफी चर्चा में है. 

उन्होंने दर्शकों के प्यार को स्वीकार करते हुए कहा कि पूरा टीम इस सपोर्ट से बहुत खुश है. उनका यह रवैया दिखाता है कि वे दर्शकों के अनुभव को कितना महत्व देते हैं. फिल्म देख चुके दर्शक अब रितेश की अपील का सम्मान करते हुए सिर्फ पॉजिटिव वाइब्स और स्टिल इमेज शेयर कर रहे हैं. राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर रही है और आने वाले दिनों में इसका प्रदर्शन और मजबूत होने की उम्मीद है.