Rise and Fall Season 2 Winner: शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
रियलिटी शो 'Rise and Fall Season 2' को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है. कई हफ्तों तक चले मुकाबले, बदलती रणनीतियों और जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बाद शहजाद पूनावाला ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
नई दिल्ली: रियलिटी शो 'Rise and Fall Season 2' को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है. कई हफ्तों तक चले मुकाबले, बदलती रणनीतियों और जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बाद शहजाद पूनावाला ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ उन्हें 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली है. फिनाले में शहजाद ने प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर यह खिताब हासिल किया.
फिनाले में छह कंटेस्टेंट के बीच हुई आखिरी जंग:
शो के आखिरी एपिसोड में छह फाइनलिस्ट ट्रॉफी जीतने के लिए आमने-सामने आए. फिनाले की शुरुआत कंटेस्टेंट्स की शानदार परफॉर्मेंस से हुई. इसके बाद शो के पुराने प्रतिभागी भी एक बार फिर मंच पर नजर आए. ट्रॉफी की दौड़ में सबसे पहले 'Fortune Floor Pyramid' टास्क हुआ, जिसमें निहारिका तिवारी को बाहर होना पड़ा. इसके बाद मुकाबला टॉप 5 तक पहुंच गया.
फिनाले में कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अपनी मजेदार बातों से माहौल को हल्का बनाया. वहीं, प्रतियोगियों के परिवारों की मौजूदगी ने इस खास मौके को भावुक भी बना दिया. इसके बाद करण पटेल और स्वरा भास्कर का सफर खत्म हो गया. इस तरह शो को अपने टॉप 3 प्रतियोगी मिल गए.
Also Read
प्रियंका और गौतम को पीछे छोड़ बने विजेता:
फाइनल मुकाबले में शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. विजेता का फैसला वोटिंग के आधार पर हुआ. जब टॉप 3 के बीच फैसला बराबरी पर अटक गया, तब शो में मौजूद बाकी प्रतिभागियों से वोट करवाए गए. इस फैसले में गौतम गुलाटी दूसरे रनर-अप रहे, जबकि प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर-अप बनीं. आखिरकार शहजाद पूनावाला को सबसे ज्यादा समर्थन मिला और उन्होंने शो की ट्रॉफी उठा ली.
जीत के बाद शहजाद ने क्या कहा?
जीत के बाद शहजाद ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शो का सफर उनके लिए आसान नहीं था. कभी उन्हें टावर में रहने का मौका मिला, तो कभी बेसमेंट की मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. कई बार उन्हें संदेह हुआ, लेकिन उन्होंने खुद पर भरोसा बनाए रखा.
शहजाद ने कहा कि इस शो से उन्हें ट्रॉफी के अलावा कई अच्छी यादें, दोस्ती और नए अनुभव भी मिले हैं. उन्होंने शो के मेकर्स, एमएक्स प्लेयर बाइ प्राइम वीडियो और बानीजे एशिया का धन्यवाद किया.