'शादीशुदा खेसारी से क्यों हुआ प्यार?', काजल राघवानी ने खोला दिल का राज; कहा- ‘मैं पहली लड़की नहीं…’
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. मनीष कश्यप ने उनसे पूछा कि जब खेसारी पहले से शादीशुदा थे.
भोजपुरी सिनेमा के दो चर्चित नाम काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव एक समय अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे. दोनों की जोड़ी पर्दे पर भी दर्शकों को पसंद आती थी और उनकी नजदीकियों की चर्चा भी होती रही. अब काजल ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में इस पुराने रिश्ते से जुड़े सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी है. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आखिर खेसारी से उन्हें प्यार कैसे हुआ.
खेसारी लाल यादव मेरे पसंदीदा
शो के दौरान मनीष कश्यप और काजल भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर बातचीत कर रहे थे. मनीष ने उनसे पूछा कि इंडस्ट्री में उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है और उन्हें किसके साथ काम करके सबसे ज्यादा अच्छा लगा. काजल ने बिना किसी झिझक के खेसारी लाल यादव का नाम लिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने खेसारी से मेहनत और काम के प्रति समर्पण जैसी कई बातें सीखी हैं. इसके बाद बातचीत उनके रिश्ते तक पहुंच गई.
खेसारी के नाम पर काजल ने कही दिल की बात
काजल ने बताया कि खेसारी लाल के साथ काम करते हुए उन्होंने काफी कुछ सीखा. उन्होंने उनके मेहनत करने और लंबे समय तक काम करने के तरीके की तारीफ की. काजल के मुताबिक, समय ज्यादा हो जाने के बावजूद काम करते रहना उन्होंने उनसे सीखा. इसी बातचीत के बीच मनीष ने उनसे सीधे सवाल कर दिया कि आखिर खेसारी से प्यार कैसे हो गया, जबकि वह पहले से शादीशुदा थे. इस सवाल ने बातचीत को निजी मोड़ दे दिया.
Also Read
- नाक में ट्यूब और स्ट्रेचर पर नुसरत भरूचा... एक्ट्रेस को क्या हुआ? बाली से एयर एम्बुलेंस में लाई गईं मुंबई, VIDEO VIRAL
- 'राइज एंड फॉल 2' के प्रोमो में बवाल: तेज प्रताप यादव की गोद में बैठीं पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल, वायरल हुआ डांस Video
- Asha Parekh Birthday: 11 रुपये की साइनिंग, फिल्म से रिजेक्शन और फिर सुपरस्टार बनने तक का सफर
‘मैं पहली लड़की नहीं हूं...’
मनीष के सवाल पर काजल ने कहा कि यह सही है कि खेसारी शादीशुदा थे, लेकिन वह पहली लड़की नहीं हैं, जिसे किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार हुआ हो. इसके बाद मनीष ने साफ किया कि वह उन्हें जज नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह जानना चाहते हैं कि ऐसी स्थिति बनी कैसे. काजल ने जवाब दिया कि उनके सामने ऐसी परिस्थितियां आईं, जिनमें दोनों साथ काम कर रहे थे. इसी दौरान आकर्षण हुआ और फिर वह प्यार में बदल गया.
पांच साल साथ रहने की बात पर दिया जवाब
बातचीत में मनीष ने काजल से यह भी पूछा कि क्या खेसारी को भी उनसे प्यार था. इस पर काजल ने हां में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति बिना किसी वजह के पांच साल तक साथ नहीं रहता. काजल ने अपने अंदाज में यह भी कहा कि उनके जैसी प्यार करने वाली उन्हें दोबारा नहीं मिलेगी और खेसारी उन्हें जीवन भर याद करेंगे. इस दौरान उन्होंने अपने पुराने रिश्ते को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर सामने रखीं.
‘राइज एंड फॉल’ में लगातार चर्चा में काजल
‘राइज एंड फॉल’ के नए एपिसोड दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर रिलीज होते हैं. शो के इस एपिसोड में गौतम गुलाटी के बेसमेंट से पेंटहाउस में जाने और स्वरा भास्कर तथा शहजाद पूनावाला के रिश्ते में बदलाव की भी चर्चा हुई. इससे पहले काजल राघवानी ‘भोजपुरी बवाल’ में भी दिखाई दी थीं, जहां एक एपिसोड में उनकी आम्रपाली दुबे के साथ तीखी बहस देखने को मिली थी.