रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इस मामले में कियारा-सिद्धार्थ और आलिया-रणबीर को छोड़ा पीछे, जानें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी रचाई. उनकी शादी की तस्वीरें शेयर होते ही इंस्टाग्राम पर तहलका मच गया. रश्मिका की पोस्ट अकेले 19.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स हासिल कर चुकी है.
मुंबई: साउथ सिनेमा के पॉपुलर जोड़े रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी रचाई. उनकी शादी की तस्वीरें शेयर होते ही इंस्टाग्राम पर तहलका मच गया. रश्मिका की पोस्ट अकेले 19.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स हासिल कर चुकी है, जो अब तक की सबसे ज्यादा लाइक्स वाली सेलिब्रिटी वेडिंग अनाउंसमेंट बन गई है.
रश्मिका-विजय ने इस मामले में इन पॉपुलर जोड़ियों को छोड़ा पीछे
दोनों ने अलग-अलग इमोशनल कैप्शन लिखे, जिसमें विजय ने रश्मिका को अपनी 'बेस्ट फ्रेंड' से पत्नी बताया, जबकि रश्मिका ने उन्हें 'ट्रू लव' सिखाने वाले के रूप में याद किया. फैंस ने इसे 'विरोश' का नाम दिया और जमकर बधाइयां दीं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14-15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में हुई थी. पहले कोकणी और फिर सिंधी रस्मों के साथ यह शादी हुई, लेकिन उनकी पोस्ट को सिर्फ 6.3 मिलियन लाइक्स मिले. रश्मिका और विजय की शादी एक प्राइवेट लेकिन ट्रेडिशनल तरीके से हुई. उदयपुर के खूबसूरत लोकेशन पर कोडावा और तेलुगु रीति-रिवाजों का मिश्रण देखने को मिला. रश्मिका ने रिच रस्ट साड़ी में दुल्हन का लुक दिया, जबकि विजय ट्रेडिशनल वेयर में काफी हैंडसम लग रहे थे. फोटोज में मंदिर मोटिफ्स, मोगरा, अलता और अंगवस्त्रम जैसे देसी एलिमेंट्स दिखे, जो काफी रूटेड और इंटेंशनल लग रहे थे.
फैंस का कहना है कि यह शादी न सिर्फ पर्सनल बल्कि सोशल मीडिया पर भी हिस्टोरिक है. रश्मिका के 50 मिलियन फॉलोअर्स और विजय की पॉपुलैरिटी ने मिलकर इसे इतना बड़ा बना दिया. दोनों ने शादी के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर पैपराज़ी को फ्लाइंग किस थ्रो किए और हैंड इन हैंड पोज़ दिए, जो देखकर फैंस खुशी से झूम उठे.