menu-icon
India Daily

शादी के बाद बेबाक अंदाज में दिखे विजय-रश्मिका, वीडियो में देखें न्यूली ब्राइड का बिंदास अंदाज

उदयपुर में शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार पति पत्नी के रूप में एयरपोर्ट पर नजर आए. दोनों हाथों में हाथ डाले मीडिया को पोज देते दिखे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
शादी के बाद बेबाक अंदाज में दिखे विजय-रश्मिका, वीडियो में देखें न्यूली ब्राइड का बिंदास अंदाज
Courtesy: Instagram

उदयपुर में भव्य लेकिन निजी समारोह में शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार पति पत्नी के रूप में सार्वजनिक रूप से नजर आए. शुक्रवार को दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने हाथों में हाथ डालकर एंट्री की और मुस्कुराते हुए मीडिया को पोज दिए. एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी और फैंस ने कपल को शादी की बधाई दी. रश्मिका और विजय ने हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया. दोनों के चेहरे पर नई जिंदगी की खुशी साफ नजर आ रही थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. फैंस इस पल को विरोश की नई शुरुआत का खूबसूरत संकेत बता रहे हैं.

दो रीति रिवाजों से हुई रश्मिका और विजय की शादी

रश्मिका और विजय ने 27 फरवरी 2026 को शादी की. शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. पहले पारंपरिक तेलुगु रीति से विवाह हुआ और बाद में कोडवा परंपरा के अनुसार दूसरी रस्में निभाई गईं. शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों ने एक दूसरे के लिए भावुक संदेश भी लिखे. रश्मिका ने अपने पोस्ट में विजय को वह इंसान बताया जिसने उन्हें सच्चे प्यार और शांति का मतलब समझाया.

वहीं विजय ने लिखा कि वह उन्हें इतना मिस करते थे कि उनकी मौजूदगी से हर दिन बेहतर लगता था. उन्होंने कहा कि रश्मिका उनके लिए घर और सुकून का एहसास हैं.

फैंस को और तस्वीरों का इंतजार

अब तक कपल ने शादी की सीमित तस्वीरें ही साझा की हैं. फैंस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और झलकियां देखने को मिलेंगी. उदयपुर में आयोजित समारोह के बाद अब हैदराबाद में 4 मार्च 2026 को ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी है. माना जा रहा है कि इसमें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होंगे.

विरोश के नाम से मशहूर इस जोड़ी की यह पहली सार्वजनिक झलक उनके चाहने वालों के लिए खास बन गई है. शादी के बाद की यह मुस्कुराती तस्वीरें दिखाती हैं कि दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत पूरे उत्साह और प्यार के साथ कर रहे हैं.