T20 World Cup 2026

रश्मिका मंदाना vs विजय देवरकोंडा: शादी से पहले दोनों के बीच हुई क्रिकेट मैच की स्पेशल जंग, तस्वीर में छिपा है राज

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एममेंटोस बाय आईटीसी होटल्स में शादी रचाने जा रहे हैं. यह जगह शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ियों में बसी है, जहां खूबसूरत नजारे और शांत माहौल है. 

x
Antima Pal

मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. दिसंबर 2026 में होने वाली इस जोड़ी ने उदयपुर में अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू कर दिए हैं और इसमें उन्होंने एक मजेदार ट्विस्ट जोड़ा है- 'विरोश प्रीमियर लीग' नाम का एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच! रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एममेंटोस बाय आईटीसी होटल्स में शादी रचाने जा रहे हैं. यह जगह शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ियों में बसी है, जहां खूबसूरत नजारे और शांत माहौल है. 

शादी से पहले रश्मिका-विजय ने खेला क्रिकेट मैच

शादी को उन्होंने 'द वेडिंग ऑफ विरोश' नाम दिया है, जो फैंस के प्यार से आया नाम है- 'विजय' और 'रश्मिका' के नामों का कॉम्बिनेशन 'विरोश'. मंगलवार को शादी के दूसरे दिन कपल ने परिवार और दोस्तों के साथ 'विरोश प्रीमियर लीग' क्रिकेट मैच का आयोजन किया. यह मैच बेहद मजेदार रहा, जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्ले किया. विजय और रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसके ग्लिम्प्स शेयर किए.

rashmika Vijay wedding celebrations insta story

एक खास कस्टम बैट दिखाई गई, जो क्रीम कलर की लकड़ी से बनी है. इसमें 'VIROSH' और शादी की तारीख 26.02.26 एनग्रेव्ड है. साथ ही एक डेकोरेटिव बॉक्स था, जिस पर 'VIROSH PREMIER LEAGUE' लिखा था और लाल क्रिकेट बॉल का ग्राफिक बना था. दो छोटे ट्रायंगुलर फ्लैग्स – एक ब्राउन और एक बेज – पर भी 'VIROSH PREMIER LEAGUE' प्रिंटेड थे. एक सफेद मेडल भी था, जिसमें रिबन पर 26.02.26 की तारीख उकेरी गई थी. ये सारे आइटम्स ग्रास पर सजे हुए दिखे, जो मैच की थीम को और भी स्पेशल बना रहे थे.

पूल पार्टी और फैमिली के साथ इंटीमेट प्री-वेडिंग डिनर

शादी के पहले दिन यानी सोमवार को पूल पार्टी और फैमिली के साथ इंटीमेट प्री-वेडिंग डिनर हुआ. डिनर जापानी थीम पर था, जिसमें खूबसूरत फूलों से सजी टेबल्स और स्पेशल मेन्यू था. कपल ने रविवार को ही अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने लिखा कि परिवार की ब्लेसिंग्स के साथ 26 फरवरी को छोटी और इंटीमेट सेरेमनी होगी. फैंस के इतने प्यार के लिए उन्होंने धन्यवाद भी कहा. यह जोड़ी 'गीता गोविंदम' से साथ आई थी और तब से फैंस उनकी केमिस्ट्री के दीवाने हैं. अब उनकी शादी की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं. उदयपुर में होटल्स बुक हो चुके हैं और सेलिब्रेशन का माहौल गर्म है. 

'विरोश प्रीमियर लीग' जैसे फन एक्टिविटीज से साफ है कि रश्मिका और विजय अपनी शादी को सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि ढेर सारे मजेदार पलों से भरना चाहते हैं. फैंस इन ग्लिम्प्सेस को देखकर काफी एक्साइटेड हैं. शादी की तारीख नजदीक आते ही और भी अपडेट्स आते रहेंगे.