menu-icon
India Daily

पालकी में सवार होकर यूं विजय देवरकोंडा का रश्मिका मंदाना ने दुल्हन बनकर किया था दीदार, देखें अनदेखी तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए और दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे. दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिन्हें प्रशंसकों से खूब प्यार मिला.

antima
Edited By: Antima Pal
पालकी में सवार होकर यूं विजय देवरकोंडा का रश्मिका मंदाना ने दुल्हन बनकर किया था दीदार, देखें अनदेखी तस्वीरें
Courtesy: x

मुंबई: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी अब ट्रेंडिंग टॉपिक बन चुकी है. दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक इंटीमेट और ट्रेडिशनल सेरेमनी में शादी की. परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई इस शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं. अब वेडिंग डेकोर टीम ने अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें रश्मिका पालकी (डोली) में सवार होकर आती नजर आ रही हैं. फैंस उन्हें 'प्रेटीएस्ट ब्राइड' कहकर तारीफ कर रहे हैं.

पालकी में सवार होकर यूं विजय का रश्मिका ने दुल्हन बनकर किया था दीदार

वेडमेगुड इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों में रश्मिका पालकी में बैठी मुस्कुराती दिख रही हैं. उन्होंने हाथों से दिल का साइन बनाया है, जो काफी क्यूट और खुशहाल लग रहा है. पालकी ट्रेडिशनल तरीके से सजी हुई है, जो दुल्हन को पैतृक घर से ससुराल ले जाने का सिंबल है. यह साउथ एशियन वेडिंग्स में बहुत कॉमन रिवाज है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by WedMeGood (@wedmegood)

अन्य तस्वीरों में वेडिंग वेन्यू की खूबसूरती साफ दिख रही है. मंडप को अर्थी टेरेकोटा कलर पैलेट, विंटेज ब्रास एक्सेंट्स और फ्रेश फ्लावर अरेंजमेंट्स से सजाया गया था. 'VR' (विजय-रश्मिका) के इनिशियल्स भी स्पेशल तरीके से डिजाइन किए गए थे. कैप्शन में लिखा- 'जब हेरिटेज मॉडर्न-डे फेयरीटेल से मिलती है. संस्कृत श्लोकों से आशीर्वाद, अर्थी टेरेकोटा टोन और ब्रास डिटेल्स... हर चीज एक गर्मजोशी भरा आलिंगन लगती है. यह सिर्फ मंडप नहीं, एक मूड है.'

ऑफ-व्हाइट धोती-कुर्ता के साथ विजय का रॉयल लुक

शादी का थीम 'पीरियोडिक एरा' था, जो रूट्स से जुड़ा और सिंपल लेकिन ऑथेंटिक था. रश्मिका ने ट्रेडिशनल रेड साड़ी या रस्ट साड़ी पहनी, जिसमें टेम्पल-हाउस मोटिफ्स और गोल्ड ज्वेलरी थी. विजय ने ऑफ-व्हाइट धोती-कुर्ता और रेड शॉल के साथ रॉयल लुक दिया. दोनों ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज लिखे.

'अब आपको अपना 'हसबैंड' इंट्रोड्यूस करती हूं'

रश्मिका ने लिखा- 'अब आपको अपना 'हसबैंड' इंट्रोड्यूस करती हूं- मिस्टर विजय देवरकोंडा!! वो इंसान जिसने मुझे ट्रू लव क्या होता है सिखाया, पीस क्या होता है दिखाया. वो रोज कहते थे कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और मैं बहुत कुछ हासिल कर सकती हूं.'

तेलुगु हिंदू रीति से और दूसरी कोडावा कल्चर से

विजय ने भी रश्मिका को बेस्ट फ्रेंड से वाइफ बनाने की बात कही और कहा कि उनके साथ सब कुछ बेहतर लगता है. शादी उदयपुर के लग्जरी रिसॉर्ट ITC मेमेंटोस में हुई, जहां दो सेरेमनीज थीं - एक तेलुगु हिंदू रीति से और दूसरी कोडावा कल्चर से. फोटोज इतनी खूबसूरत हैं कि फैंस उन्हें शिव-पार्वती जैसा बता रहे हैं.

पोस्ट्स पर मिलियन लाइक्स आए और यह इंडिया की मोस्ट लाइक्ड वेडिंग फोटोज में शुमार हो गई. शादी के बाद दोनों उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां उन्होंने पैपराजी को फ्लाइंग किसेज दिए. अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा. 'विरोश' की यह लव स्टोरी फैंस को बहुत पसंद आ रही है.