West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'ऐसी लड़कियों की वजह से ही रेप ज्यादा होते हैं...', सैंटी शर्मा कौन हैं? खुशी मुखर्जी के बोल्ड आउटफिट पर दिया विवादित बयान, मचा बवाल

हाल ही में रैपर सैंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी के हालिया बोल्ड आउटफिट पर इतना विवादित कमेंट कर दिया कि पूरा इंटरनेट गरमा गया. सैंटी ने खुशी के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसी लड़कियों की वजह से भारत में रेप केस ज्यादा होते हैं.'

x
Antima Pal

मुंबई: इंडियन रैप सीन में सक्रिय सैंटी शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुशी मुखर्जी के हालिया बोल्ड आउटफिट पर इतना विवादित कमेंट कर दिया कि पूरा इंटरनेट गरमा गया. सैंटी ने खुशी के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "ऐसी लड़कियों की वजह से भारत में रेप केस ज्यादा होते हैं. सोशल मीडिया पर बच्चे भी होते हैं, इसलिए कंटेंट डीसेंट और समाज के लिए अच्छा होना चाहिए." 

इस बयान को लेकर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है, कई ने इसे विक्टिम-ब्लेमिंग बताया और महिलाओं की आजादी पर हमला करार दिया. सैंटी शर्मा एक इंडिपेंडेंट रैपर, सिंगर और लिरिसिस्ट हैं. उन्होंने 2016 में 'सुनी सुनी सदको' और 2017 में 'उड़ान' जैसे ट्रैक्स से पहचान बनाई. उसके बाद 'कोशिश मेरी', 'ट्रिब्यूट', 'एक थी मेरी गर्लफ्रेंड', 'किलिन', 'चोको मोको', 'गैंगस्टा', 'ब्लैक हार्ट', 'बाहों में', 'एक दिन', 'बैकलेस ड्रेस' और 'पीटा दारू' जैसे कई पॉपुलर गाने रिलीज किए. सैंटी सोशल और कल्चरल इश्यूज पर खुलकर रैप करते हैं और अक्सर पब्लिक कमेंट्री के लिए जाने जाते हैं.

खुशी मुखर्जी पहले भी कई बार बोल्ड फैशन और कमेंट्स के लिए विवादों में रही हैं, जैसे सुर्यकुमार यादव पर बयान के कारण 100 करोड़ का डिफेमेशन केस झेल रही हैं. फिलहाल यह विवाद महिलाओं की फैशन फ्रीडम, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और विक्टिम-ब्लेमिंग पर बड़ी बहस छेड़ रहा है. सैंटी शर्मा ने अभी तक कोई और बयान नहीं दिया, लेकिन उनके फैंस और क्रिटिक्स दोनों तरफ से रिएक्शंस आ रहे हैं.