'उसे मुर्गे की नहीं चप्पलों की भूख थी...', इस्कॉन टेंपल के रेस्टोरेंट में जाकर शख्स ने खाया चिकन तो भड़के रैपर बादशाह, यूं लगाई क्लास
लंदन के इस्कॉन मंदिर के शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में एक शख्स द्वारा चिकन खाने की घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. इस वाक्ये का वीडियो वायरल होने के बाद मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने इस पर शख्स को जमकर लताड़ लगाई. इस घटना ने न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई, बल्कि सांस्कृतिक सम्मान और संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाए हैं.
Badshah on Viral Video: लंदन के इस्कॉन मंदिर के शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में एक शख्स द्वारा चिकन खाने की घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. इस वाक्ये का वीडियो वायरल होने के बाद मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने इस पर शख्स को जमकर लताड़ लगाई. इस घटना ने न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई, बल्कि सांस्कृतिक सम्मान और संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाए हैं.
इस्कॉन टेंपल के रेस्टोरेंट में जाकर शख्स ने खाया चिकन
वीडियो में देखा गया कि एक अफ्रीकी-ब्रिटिश युवक गोविंदास रेस्तरां में दाखिल हुआ और कर्मचारियों से पूछा कि क्या वहां मांसाहारी भोजन उपलब्ध है. कर्मचारियों ने साफ बताया कि रेस्तरां पूरी तरह शाकाहारी है, जहां मांस, प्याज और लहसुन तक नहीं परोसा जाता. इसके बावजूद युवक ने अपने बैग से केएफसी का चिकन निकाला और रेस्तरां में ही खाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं उसने वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को भी चिकन ऑफर किया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया.
Also Read
- Tom Troupe Dies: इम्पॉसिबल और स्टार ट्रेक के एक्टर टॉम ट्रूप का निधन, 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
- Ananya Panday: भाई अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ देख रो पड़ी अनन्या पांडे, बोलीं- मैं कभी रोती नहीं हूं...
- Karan Johar Slam Troll: ‘चुप कर', करण जौहर ने ‘नेपो किड का दाईजान’ कहने वाले ट्रोल को दिया मुंह तोड़ जवाब
इस हरकत से नाराज ग्राहकों और कर्मचारियों ने उसे बाहर जाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना. आखिरकार सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर उसे रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया. इस घटना ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं उकसाईं, जहां लोगों ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान और जानबूझकर की गई हरकत बताया.
'चिकन को भी शर्मिंदगी महसूस होगी'
बादशाह ने इस घटना पर अपनी भड़ास निकालते हुए एक्स पर लिखा, 'चिकन को भी शर्मिंदगी महसूस होगी. उसे चिकन की नहीं, चप्पलों की भूख थी;. सच्ची ताकत दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने में है.' उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिला. लोगों ने उनकी सांस्कृतिक संवेदनशीलता की सराहना की और इस तरह की हरकतों को रोकने की मांग की.