menu-icon
India Daily

'डॉन 3' विवाद में रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, FWICE ने एक्टर पर लगाया बैन

अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. फिल्म 'डॉन 3' के विवाद के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेटिव डायरेक्टिव' जारी कर दिया है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई.

antima
Edited By: Antima Pal
'डॉन 3' विवाद में रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, FWICE ने एक्टर पर लगाया बैन
Courtesy: x

Fwice Ban Ranver Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. फिल्म 'डॉन 3' के विवाद के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेटिव डायरेक्टिव' जारी कर दिया है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई. अब FWICE के सदस्य रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे, जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता.

'डॉन 3' विवाद में रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें

यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से कुछ हफ्ते पहले एग्जिट कर लिया. 2023 में इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई थी और रणवीर को डोन का रोल मिला था. लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले अभिनेता ने फिल्म छोड़ दी. फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस पर इंडस्ट्री बॉडीज में शिकायत कर दी.

अब FWICE ने सख्त कदम उठाते हुए रणवीर को बैन कर दिया है. सोशल मीडिया पर इस खबर से भारी बवाल मच गया है. ज्यादातर यूजर्स रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे हैं. एक यूजर ने लिखा, "जलन, कड़वाहट और हताशा… ये बेहद शर्मनाक है. रणवीर तो कोर्ट केस के बाद पैसे लौटाने को तैयार भी थे, फिर भी इस तरह निशाना बनाया जा रहा है." दूसरे यूजर ने कहा, "FWICE ने सुपरस्टार रणवीर सिंह को बैन कर दिया. 'धुरंधर' की बड़ी सफलता के बाद उनको टारगेट किया गया है."

यूजर्स ने किया रिएक्ट

कई लोग इसे फरहान अख्तर की शिकायत से जोड़कर देख रहे हैं और कह रहे हैं कि सफलता के बाद कुछ लोग रणवीर को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे. रणवीर सिंह हाल ही में 'धुरंधर' फिल्म से अच्छी सफलता पा चुके हैं. फिल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीता. ऐसे में यह प्रतिबंध कई लोगों को अनुचित लग रहा है. नेटिजन्स का कहना है कि बॉलीवुड में बड़े सितारों के साथ पहले भी ऐसे विवाद हुए हैं, लेकिन हर बार अलग-अलग तरीके से निपटाए जाते हैं.

रणवीर सिंह की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके फैंस लगातार सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं. 'धुरंधर' की कामयाबी के बाद रणवीर की लोकप्रियता चरम पर है. ऐसे में यह प्रतिबंध उनके करियर पर कितना असर डालेगा, यह देखना बाकी है.