बैन विवाद के बीच सद्गुरु की शरण में पहुंचे रणवीर सिंह, पूछा- 'जिंदगी का उद्देश्य क्या है?' Video
सद्गुरु के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रणवीर दिख रहे हैं. उन्होंने बताया कि यहां आने से पहले फैंस से पूछा था कि सद्गुरु से क्या सवाल करें. फैंस ने एक ही जवाब दिया- 'जिंदगी का उद्देश्य क्या है?' रणवीर ने ठीक यही सवाल सद्गुरु से पूछा. सद्गुरु का जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
Ranveer Singh Meet Sadhguru: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. फिल्म ‘धुरंधर’ से मिली तारीफ के बाद अब 'डॉन 3' विवाद ने उन्हें परेशानी में डाल दिया है. फरहान अख्तर की शिकायत के बाद वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर पर बैन लगा दिया. इस मुश्किल समय में रणवीर ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव से मुलाकात की और जिंदगी के सबसे बड़े सवाल का जवाब मांगा.
बैन विवाद के बीच सद्गुरु की शरण में पहुंचे रणवीर सिंह
सद्गुरु के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रणवीर दिख रहे हैं. उन्होंने बताया कि यहां आने से पहले फैंस से पूछा था कि सद्गुरु से क्या सवाल करें. फैंस ने एक ही जवाब दिया- 'जिंदगी का उद्देश्य क्या है?' रणवीर ने ठीक यही सवाल सद्गुरु से पूछा. सद्गुरु का जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
सद्गुरु ने कहा- 'जब आप जीवन का उद्देश्य पूछते हो, तो असल में आप यह पूछ रहे होते हो कि जीवन का क्या उपयोग है.' उन्होंने आगे कहा- 'जीवन का कोई उद्देश्य नहीं है. जीवन आपकी बुद्धि से कहीं ज्यादा बड़ी घटना है.' यह जवाब सुनते ही रणवीर पहले मुस्कुराए और फिर जोर से हंस पड़े. उनकी हंसी देखकर लग रहा था कि जवाब उनके दिल को छू गया.
उन्होंने सद्गुरु की बातों पर पूरी सहमति जताई और काफी संतुष्ट नजर आए. मुलाकात के दौरान रणवीर ने सफेद कुर्ता-पजामा के साथ काला नेहरू जैकेट पहना था. उनका लुक काफी साधारण और शांत दिख रहा था. बैन विवाद के बावजूद यह मुलाकात रणवीर के लिए मानसिक शांति का पल साबित हुई.
'धुरंधर' में रणवीर की परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था. लेकिन 'डॉन 3' को लेकर फरहान अख्तर और रणवीर के बीच मतभेद की खबरें तेजी से फैलीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म छोड़ने के फैसले के बाद रणवीर पर काम रोकने का बैन लग गया. इस पूरे मामले ने अभिनेता को काफी परेशान किया. रणवीर हमेशा से स्पिरिचुअल बातों में दिलचस्पी रखते हैं. सद्गुरु से उनकी यह मुलाकात इसलिए भी खास थी क्योंकि इस वक्त वे करियर के एक टफ फेज से गुजर रहे हैं.