menu-icon
India Daily

'बच्‍चा सिर्फ मां का नहीं होता', पैटरनिटी लीव की मांग पर पति राघव चड्ढा के लिए ये क्या बोल गईं परिणीति चोपड़ा?

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने संसद में पितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाने की मांग उठाई थी. परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने पति की तारीफ करते हुए इसे एक बड़ी पहल बताया.

babli
Edited By: Babli Rautela
'बच्‍चा सिर्फ मां का नहीं होता', पैटरनिटी लीव की मांग पर पति राघव चड्ढा के लिए ये क्या बोल गईं परिणीति चोपड़ा?
Courtesy: Social Media

मुंबई: राघव चड्ढा ने संसद में एक ऐसा मुद्दा उठाया है, जो सीधे परिवार और समाज से जुड़ा हुआ है. उन्होंने पितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाने की मांग की और कहा कि बच्चों की परवरिश सिर्फ मां की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए. उनका मानना है कि माता और पिता दोनों को बराबर जिम्मेदारी निभानी चाहिए, ताकि बच्चे को सही माहौल मिल सके.

इस पहल पर परिणीति चोपड़ा ने अपने पति की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने राघव के इस कदम की तारीफ की है. परिणीति ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं बल्कि एक पिता के दिल से निकली बात है. उन्होंने बताया कि वह रोज अपने पति को एक जिम्मेदार पिता के रूप में देखती हैं.

पेरेंटिंग को बताया साझा जिम्मेदारी

परिणीति ने अपने संदेश में इस बात पर जोर दिया कि बच्चे की परवरिश दोनों माता पिता की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने लिखा कि बच्चे के जन्म के साथ ही सिर्फ मां ही नहीं बल्कि एक पिता का भी जन्म होता है. ऐसे में दोनों का बराबर साथ जरूरी है. उनके इस संदेश ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को भावुक कर दिया और कई यूजर्स ने इस सोच का समर्थन किया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

राघव चड्ढा ने अपने भाषण में यह भी कहा कि आज भी कई घरों में बच्चों की देखभाल का पूरा बोझ मां पर ही पड़ता है. उन्होंने इस असंतुलन को खत्म करने के लिए कानून में बदलाव की जरूरत बताई. उनका मानना है कि अगर पितृत्व अवकाश को कानूनी मान्यता मिलती है, तो इससे परिवारों को काफी राहत मिलेगी और मांओं को भी सहयोग मिलेगा.

परिणीति चोपड़ा ने बताया निजी जीवन का अनुभव

परिणीति ने अपने संदेश में यह भी बताया कि उन्होंने और राघव ने इस विषय पर कई बार बात की है. उन्होंने कहा कि उनके बच्चे को दोनों माता पिता का पूरा साथ मिलना चाहिए. यही सोच राघव के भाषण में भी साफ नजर आई. यह बयान सिर्फ एक सार्वजनिक मुद्दा नहीं बल्कि उनके निजी जीवन के अनुभव से जुड़ा हुआ था.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023 में उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की थी. यह शादी भले ही निजी थी, लेकिन काफी भव्य रही. शादी के दो साल बाद, 2025 में उनके घर बेटे नीर का जन्म हुआ, जिसके बाद दोनों की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ.