US Israel Iran War

'2000 करोड़ छापेगी...', 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में रणवीर के खूंखार अवतार ने लोगों को चौंकाया, संजय दत्त की हुई तारीफ; पढ़ें X रिव्यू

धुरंधर: द रिवेंज के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. 7 मार्च 2026 को लॉन्च हुआ यह ट्रेलर फैंस को बेहद एक्साइटेड कर रहा है. फैंस X पर जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- '2000 करोड़ लोडिंग... रणवीर सिंह बैक विद ए बैंग!' कई ने कहा कि रणवीर इंटेंसिटी के किंग हैं.

x
Antima Pal

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. 7 मार्च 2026 को लॉन्च हुआ यह ट्रेलर फैंस को बेहद एक्साइटेड कर रहा है. पहली फिल्म 'धुरंधर' ने पिछले साल दिसंबर में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए थे और अब सीक्वल के ट्रेलर ने 2000 करोड़ क्लब की बातें शुरू कर दी हैं.

'धुरंधर 2' के ट्रेलर में रणवीर के खूंखार अवतार ने लोगों को चौंकाया

ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने 'बीस्ट' अवतार में नजर आ रहे हैं. वे जस्कीरत सिंह रंगी से हमजा अली बनकर पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के नए शेर-ए-बलूच के रूप में उभरते हैं. पहले पार्ट में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को मारने के बाद अब बदला और हाई-ऑक्टेन एक्शन की कहानी आगे बढ़ रही है. ट्रेलर में रणवीर की इंटेंसिटी, खूनी लुक और दहाड़ ने सबके होश उड़ा दिए हैं.

फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी, जो गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर आएगी. हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी. 18 मार्च से पेड प्रीव्यूज भी शुरू हो जाएंगे. ट्रेलर देखकर लग रहा है कि धुरंधर 2 पहले से भी बड़ा, बोल्ड और ज्यादा एक्शन से भरपूर होगा.