'धुरंधर 2' का शो रद्द होने पर रणवीर सिंह के फैंस का हंगामा, डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद थिएटर स्टाफ से हुई हाथापाई; Video
'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो में बड़ा हंगामा मचा। मुंबई के मालाड स्थित गोल्ड सिनेमाज में फैंस ने 1.5 घंटे इंतजार करने के बाद स्टाफ से बहस की, क्योंकि शो अचानक कैंसल कर दिया गया.
मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो में बड़ा हंगामा मचा। मुंबई के मालाड स्थित गोल्ड सिनेमाज में फैंस ने 1.5 घंटे इंतजार करने के बाद स्टाफ से बहस की, क्योंकि शो अचानक कैंसल कर दिया गया. एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर किया, जिसमें गुस्साए फैंस स्टाफ से सवाल कर रहे हैं और फिल्म देखने की जिद कर रहे हैं.
'धुरंधर 2' का शो रद्द होने पर रणवीर सिंह के फैंस का हंगामा
कुछ फैंस चिल्लाते हुए कह रहे थे कि वे दूर-दूर से आए हैं और बिना फिल्म देखे नहीं जाएंगे. यह समस्या सिर्फ मालाड तक सीमित नहीं थी. देशभर में कई थिएटर्स में टेक्निकल गड़बड़ी के कारण पेड प्रीव्यू शो डिले हुए या पूरी तरह कैंसिल हो गए. खासकर तमिल और तेलुगु वर्जन के शो सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, जहां कंटेंट डिलीवरी में देरी बताई गई. निर्देशक आदित्य धर ने भी इस पर माफी मांगी और कुछ भाषाओं के शो को अगले दिन शिफ्ट करने की बात कही.
मुंबई के गैटी गैलेक्सी और अन्य थिएटर्स में भी इसी तरह के हालात देखे गए, जहां फैंस घंटों इंतजार करने के बाद निराश लौटे. फिल्म के फैंस का जोश देखते ही बनता है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा- 'ट्रू फैंस हार नहीं मानते, वे आवाज उठाते हैं!' रणवीर सिंह के दीवानों का यह क्रेज दिखाता है कि फिल्म को लेकर कितना उत्साह है. हालांकि यह घटना थोड़ी निराशाजनक रही, लेकिन फैंस की एनर्जी ने साबित कर दिया कि 'धुरंधर: द रिवेंज' का रिस्पॉन्स जबरदस्त होने वाला है.
बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छी शुरुआत कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पेड प्रीव्यू और शुरुआती कलेक्शन से भारत में नेट करीब 48-52 करोड़ रुपये हो चुके हैं, जबकि वर्ल्डवाइड 75 करोड़ के पार पहुंच गई है. तेलुगु वर्जन ने 1.25 करोड़ और तमिल ने 0.75 करोड़ कमाए. आज 19 मार्च को मुख्य रिलीज के साथ फिल्म के और बड़े आंकड़े दर्ज होने की उम्मीद है. रणवीर सिंह का यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर पैन-इंडिया रिलीज हो रही है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इंटेंस परफॉर्मेंस का पूरा पैकेज है. फैंस के गुस्से के पीछे उनका प्यार साफ दिख रहा है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि थिएटर्स में फिल्म कैसा धमाल मचाती है.