Budget 2026

राजनीति छोड़ राहुल गांधी बने धुरंधर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर! यहां जानें वायरल पोस्ट का पूरा सच

धुरंधर फिल्म के नेटफ्लिक्स क्रेडिट्स में राहुल गांधी नाम दिखने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. लोग समझ बैठे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली है. लेकिन फैक्ट चेक में सामने आई बिल्कुल अलग सच्चाई.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह की धुरंधर के रिलीज होते ही एक अजीब सा कन्फ्यूजन देखने को मिला है. दर्शक जब फिल्म खत्म होने के बाद क्रेडिट्स देखने लगे तो वहां एक नाम दिखा जो था एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी का. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोग सवाल करने लगे कि क्या कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राजनीति छोड़कर बॉलीवुड जॉइन कर लिया है.

ट्विटर इंस्टाग्राम और रेडिट पर लोगों ने जमकर मजे लिए. किसी ने लिखा कि 'राहुल गांधी अब फिल्मों से देश बदलेंगे'. तो किसी ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा के बाद बॉलीवुड जोड़ो मिशन शुरू हो गया है'. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि 'धुरंधर की सक्सेस के बाद राहुल गांधी फिल्म इंडस्ट्री में भी विपक्ष बन जाएंगे.'

क्या सच में राहुल गांधी ने ज्वाइन किया बॉलीवुड?

इस वायरल दावे की सच्चाई जानना जरूरी था. जब फैक्ट चेक किया गया तो सामने आया कि फिल्म धुरंधर के क्रेडिट्स में दिखने वाले राहुल गांधी का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. यह नाम सिर्फ एक संयोग है. धुरंधर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी एक सीनियर फिल्म प्रोड्यूसर हैं जो लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने कई बड़े और सफल प्रोजेक्ट्स में बतौर प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर काम किया है. इनमें लकी भास्कर, वेदा, फर्जी, रॉकेट बॉयज और रुस्तम जैसे नाम शामिल हैं. यह वही राहुल गांधी हैं जिनका नाम इंडस्ट्री में जाना पहचाना है.

सोशल मीडिया के दौर में नाम मिलते ही अफवाह फैलना आम बात हो गई है. खासकर जब नाम किसी बड़े पब्लिक फिगर से जुड़ा हो. इससे पहले भी कई बार फिल्मों वेब सीरीज और कंपनियों में ऐसे नाम सामने आए हैं जिनकी वजह से गलतफहमियां फैलीं. लेकिन हर बार सच्चाई जांचना जरूरी होता है.